फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   पुल बनने से सिडकुल के विस्तार को लगेंगे पंख

पुल बनने से सिडकुल के विस्तार को लगेंगे पंख

Mon, 27 Aug 2018 10:44 PM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
पुल बनने से सिडकुल के विस्तार को लगेंगे पंख

विज्ञापन
राजेश शर्मा
हरिद्वार। राज्य में उद्योगों के विकास के नए आयाम लगाने के लिए इंडस्ट्रीयल समिट से पहले औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल के विस्तार की नई संभावना तलाश ली गई है। सिडकुल के सेक्टर 11 के पास करीब 99 एकड़ खाली भूमि को जोड़ने के लिए सिडकुल प्रशासन की ओर से एक नया पुल बनाया जा रहा है। इससे कनेक्टीविटी होने खाली भूमि पर नए उद्योग लगने का रास्ता साफ हो जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्तूबर के पहले सप्ताह में देहरादून में राज्य में औद्योगिक विकास की नई संभावनाओं पर आधारित कार्यशाला में भाग लेने आ रहे है। माना जा रहा है कि पहाड़ से लेकर मैदान तक नए उद्योग लगाने के लिए इस कार्यशाला से नए रास्ते निकलेंगे। पिछले दिनों प्रदेश की प्रमुख सचिव मनीषा पंवार समेत कई अन्य अधिकारियों के साथ हरिद्वार पहुंचकर सिडकुल में उद्योगपतियों और अधिकारियों के साथ बैठक की थी।
विज्ञापन

उस समय कई उद्योगपतियों ने भी नए उद्योगों में निवेश की इच्छा जताई थी, लेकिन विषय ये आया था कि उद्योगों के लिए जमीन कहां से लाई जाए। ऐसे में अधिकारियों की ओर से भेल और सिडकुल से सटी रावली महदूद के पास बांसोवाली की करीब 99 एकड़ जमीन पर विस्तार की संभावनाओं का प्रस्ताव दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


औद्योगिक विकास का नया अध्याय खुलेगा
सिडकुल के क्षेत्रीय प्रबंधक एचआर नौटियाल ने बताया कि इस जमीन तक पहुंचने के लिए अभी तक सड़कों की कनेक्टीविटी नहीं है। अब सेक्टर 11 से इस जमीन को जोड़ते हुए एक नया पुल बनाने की स्वीकृति दे दी गई है। इस संबंध में सिंचाई विभाग से संपर्क किया गया है। शीघ्र ही पुल का निर्माण शुरू हो जाएगा। पुल के बनते ही इस जमीन पर नए उद्योग लगाने की संभावनाएं बलवती हो जाएगी। उन्होंने बताया कि सिडकुल के इस नए विस्तार का प्रस्ताव भी प्रधानमंत्री की समिट में रखा जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि औद्योगिक विकास का नया अध्याय क्षेत्र के विकास एवं रोजगारों के लिहाज से बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed