फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   वेतन बढ़ोतरी को लेकर एकजुट हुए अस्थाई कर्मचारी

वेतन बढ़ोतरी को लेकर एकजुट हुए अस्थाई कर्मचारी

Tue, 17 Apr 2018 10:40 PM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
वेतन बढ़ोतरी को लेकर एकजुट हुए अस्थाई कर्मचारी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
गुरुकुल कांगड़ी विवि में वेतन बढ़ोत्तरी को लेकर विवि के अस्थायी कर्मचारी एकजुट हो गए हैं। शिक्षणेतर कर्मचारी यूनियन ने विवि के कुलसचिव प्रो. विनोद कुमार शर्मा से मुलाकात कर अस्थायी कर्मचारियों के वेतन बढ़ोत्तरी की मांग की है। विवि में वर्तमान में अस्थायी कर्मचारियों को करीब साढ़े सात हजार रुपये वेतन दिया जा रहा है।

मंगलवार को गुरुकुल कांगड़ी विवि के अस्थायी कर्मचारी शिक्षणेतर कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष बलजीत सिंह बिडला और महामंत्री दीपक आनंद के नेतृत्व में कुलसचिव कार्यालय पर एकत्रित हुए। यूनियन के अध्यक्ष और महामंत्री ने विवि के अस्थायी कर्मचारियों की वेतन बढ़ोत्तरी को लेकर कुलसचिव से वार्ता करने के साथ मांग पत्र दिया। महामंत्री दीपक आनंद ने बताया कि विवि में कर्मचारियों के लिए सातवां वेतनमान लागू किया जा रहा है। ऐसे में अस्थायी कर्मचारियों के वेतन में भी तत्काल बढ़ोत्तरी की जानी चाहिए। ज्ञापन पत्र में अस्थायी कर्मचारियों के लिए 18 हजार रुपये प्रतिमाह और 11 माह की समयावधि का पत्र देने की मांग की गई है। वहीं श्रम और रोजगार मंत्रालय भारत सरकार की अधिसूचना में मजदूरी के रूप में 24 हजार रुपये प्रतिमाह देना तय किया गया है। इस अधिसूचना की प्रतिलिपि विवि प्रशासन को यूनियन की ओर से उपलब्ध करा दी गई है। इस अवसर पर यूनियन के उपाध्यक्ष रमेश, संजीव कुमार, जतिन, कमल कुमार, नीरज कुमार, रजत कुमार, अनिल कुमार, नंद किशोर, संजय, विनोद शर्मा, पृथ्वी राठौर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed