{"_id":"5d1e3f388ebc3e3cd07a345c","slug":"1562263328930-haridwar-news132","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत प्रश्न पत्र मिलने से 30 छात्र-छात्राओं की आयी बैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत प्रश्न पत्र मिलने से 30 छात्र-छात्राओं की आयी बैक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
चिन्मय डिग्री कॉलेज के बीएससी तृतीय वर्ष के फिजिक्स विषय में पांचवें सेमेस्टर में 30 छात्र-छात्राओं की बैक आई है। उन्हें परीक्षा में तृतीय सेमेस्टर का प्रश्नपत्र मिला था। हालांकि इस समय सभी छात्र-छात्राएं छठे सेमेस्टर में पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने कॉलेज के प्राचार्य के माध्यम से विश्वविद्यालय प्रशासन से दोबारा से परीक्षा कराने की मांग की है।
चिन्मय डिग्री कॉलेज के छात्रों ने बताया कि जिस समय परीक्षा चल रही थी, पंचम सेमेस्टर के प्रश्नपत्र के बजाय तृतीय सेमेस्टर का प्रश्नपत्र दे दिया। शिकायत की गई तो प्राचार्य ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों से वार्ता कर आसान मार्किंग करने का निवेदन किया था, जिससे विश्वविद्यालय की ओर से आश्वासन मिला था। जबकि परीक्षा परिणाम आया तो 30 छात्र-छात्राओं की बैक आई। कॉलेज के छात्र-छात्राओं में रुकमणी, रोहित, ब्यूटी यादव, शमा प्रवीण, मौ. सैफी हाशमी, करन कथायत, स्वदीप सिंह, भानू प्रताप सिंह कश्यप, अंकुश कुमार, अंजली कुशवाहा, दीपशिखा, रीशू धीमान, पिंकी, बुशरा, स्वेता सती, तन्नू, आकाश कुमार, मणी कुकरेती, अभिनव, अनुज कुमार श्रीवास्तव, लोकेंद्र, अंजली मौर्य, श्वेता आदि ने कुलसचिव और परीक्षा नियंत्रक को पत्र भेजकर स्पेशल बैक पेपर के लिए मांग की है।