फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   युवती का एटीएम कार्ड बदलकर निकाले 20 हजार

युवती का एटीएम कार्ड बदलकर निकाले 20 हजार

Thu, 04 Jul 2019 11:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
युवती का एटीएम कार्ड बदलकर निकाले 20 हजार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

चंद्राचार्य चौक क्षेत्र में सरेराह एक युवती से ढाई लाख की रकम लूटने की घटना से पुलिस हलाकान रही। पुलिस पड़ताल में सामने आया कि युवती से रकम लूटी नहीं है बल्कि एटीएम कार्ड बदलकर बीस हजार रुपये निकाले गए। युवती की मदद को आए एक युवक को धक्का देकर एटीएम कार्ड बदलकर रकम निकालने वाले युवक कार से फरार होने में कामयाब रहे। पूरा घटनाक्रम दो एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ है। स्थानीय पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है। घटना बृहस्पतिवार दोपहर की है ।

40वीं वाहिनी पीएसी निवासी रीना चंद्राचार्य चौक के पास पीएनबी के एटीएम से नगदी निकालने गई थी। वहां मौजूद युवक ने एटीएम खराब होने की बात कही। फिर युवती को विश्वास में ले लिया है कि वह उसकी मदद करेगा, संभवत एटीएम काम कर जाए। युवती ने जैसे ही एटीएम कार्ड युवक को थमाया तो युवक ने एटीएम मशीन के कार्य न करने की बात कही और उसका कार्ड बदलकर दूसरा कार्ड थमा दिया। ़युवक तेजी से बाहर निकल गया। इधर, युवती ने देखा कि उसका एटीएम कार्ड बदल दिया गया है तो उसने शोर मचाया। इसी दौरान वहां मौजूद एक युवक एटीएम कार्ड लेकर गए युवक के पीछे हो लिया। प्रेमनगर आश्रम कैंपस में बैंक ऑफ बडौदा के एटीएम से रकम निकाल रहे युवक को पीछे पीछे पहुंचे युवक ने पकड़ लिया लेकिन वह धक्का देकर पास में ही कार लेकर मौजूद अपने साथी के साथ फरार हो गया। इधर, युवती से लूट की सूचना पर पुलिस सक्रिय हो गई। एसएसआई विकास भारद्वाज और रेल चौकी प्रभारी सुनील रावत मौके पर पहुंच गए। पता चला कि युवती के खाते से बीस हजार की रकम निकाली जा चुकी है। पुलिस ने राजस्थान नंबर के रजिस्ट्रेशन की कार को काफी तलाशा लेकिन कुछ अता पता नहीं चल सका। रेल चौकी प्रभारी सुनील रावत ने बताया कि पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। युवती की मदद कर रहे युवक का भी कुछ अता पता नहीं चल सका है। आरोपियों की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed