{"_id":"5d11112b8ebc3e21703e3d7b","slug":"156139957710-haridwar-news159","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्मला अखाड़े के अध्यक्ष की धरपकड़ को हरियाणा पुलिस का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्मला अखाड़े के अध्यक्ष की धरपकड़ को हरियाणा पुलिस का छापा
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, पथरी। श्री पंचायती अखाड़ा निर्मला के अध्यक्ष महंत ज्ञानदेव सिंह और उनके शिष्यों की धरपकड़ के लिए पहुंची हरियाणा पुलिस ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर ताबड़तोड़ छापे मारे लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ सका। बताया जा रहा है कि चंद मिनट पहले ही अध्यक्ष और उनके शिष्य पुलिस के छापे की भनक लगने पर फरार होने में कामयाब रहे।
सोमवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र से एक पुलिस टीम पथरी थाने पहुंची। हरियाणा पुलिस ने एसओ गोविंद कुमार को जानकारी दी कि श्री पंचायती अखाड़ा निर्मला के अध्यक्ष ज्ञानदेव सिंह और उनके शिष्य उनके यहां से धोखाधड़ी के एक मामले में फरार चल रहे हैं। स्थानीय पुलिस को साथ लेकर हरियाणा पुलिस ने गांव एक्कड़ कलां में छापा मारा लेकिन वहां कोई हत्थे नहीं चढ़ सका। यह पुराना मामला अखाड़े की भूमि से जुड़ा बताया जा रहा है। किसी के हत्थे नहीं चढ़ने पर हरियाणा पुलिस खाली हाथ लौट गई।
एसओ गोविंद कुमार ने बताया कि हरियाणा पुलिस आई थी, उनका सहयोग किया गया। लेकिन अखाड़े के अध्यक्ष नहीं मिल सके थे और हरियाणा पुलिस लौट गई।