फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   सभी के दावे हवाई, शहर में जगह-जगह सड़ रहा कूड़ा

सभी के दावे हवाई, शहर में जगह-जगह सड़ रहा कूड़ा

Mon, 24 Jun 2019 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
सभी के दावे हवाई, शहर में जगह-जगह सड़ रहा कूड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार। शहर की सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक से 30 जून तक का समय मांगने वाले अधिकारियों का सफाई अभियान अभी सिर चढ़ते नजर नहीं आ रहा है। मुख्य मार्गों को छोड़ दिया जाए तो गलियों और आउटर वाले इलाकों में आज भी कई दिन पुराने कूड़े के ढेर जस के तस लगे हैं। शहर की उन्हीं गलियों से नियमित कूड़ा उठाया जा रहा है जहां के लोग शिकायतें कर रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम बोर्ड के गठन से ही शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर ही सबसे ज्यादा राजनीति हो रही है। भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे के सिर ठीकरा फोड़ते रहते हैं। मेयर अनीता शर्मा जहां अधिकारियों पर सहयोग नहीं करने और भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाती रही हैं, वहीं भाजपाइयों का कहना है कि मेयर को काम करवाना ही नहीं आता। सफाई व्यवस्था जब पूरी तरह से पटरी से उतर गई तो शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक को हस्तक्षेप करना पड़ा। उन्होंने अधिकारियों के साथ एक नहीं दो-दो बैठकें की। दूसरी बैठक को किए हुए चार दिन हो चुके हैं। इन चार दिनों में यदि शहर की सफाई व्यवस्था पर नजर डालें तो बहुत ज्यादा सुधार नहीं दिखाई दे रहा। ऐसे में नहीं लगता कि अधिकारियों ने जो समय कैबिनेट मंत्री से मांगा तब तक शहर की सफाई व्यवस्था चाक चौबंद हो पाएगी। अमर उजाला की टीम ने जब सोमवार को शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया तो यह तस्वीर सामने आई।
विज्ञापन

हरकी पैड़ी के घाट नजर आए साफ
हरकी पैड़ी क्षेत्र के गंगा के घाट साफ नजर आए। यहां झाडू़ भी लगी थी और कूड़ेदानों से कूड़ा उठाया गया था। मालूम हो कि हरकी पैड़ी की सफाई गंगा सभा के साथ नमामी गंगे योजना के तहत होती है। यहां नगर निगम और केआरएल के कर्मचारी सफाई नहीं करते। इसलिए यहां के सभी घाट साफ नजर आए। हरकी पैड़ी से ही कुछ दूरी पर स्थित उत्तरी हरिद्वार की सूखी नदी से आगे के कूड़ेदान ठसाठस कूड़े से भरे नजर आए। हरकी पैड़ी क्षेत्र के व्यापारी अमन चौहान, महादेव कुमार, नितिन आर्य का कहना है कि नियमित सफाई और कूड़ा नहीं उठने से हरिद्वार की छवि खराब हो रही है। खड़खड़ी निवासी शिवम गिरि, अनुज चौहान, ऋषभ वशिष्ठ का कहना है कूड़े को जानवर बिखेर देते हैं और दिक्कतें बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होर्डिंग से ढक दिए कूड़ेदान
गंगा स्नान करने का प्रमुख स्थल हरकी पैड़ी पर के ऊपर की सड़क से ढाई बजे तक कूड़ा नहीं उठाया गया था। सड़क के किनारे पर रखे कुछ कूड़ेदानों को होर्डिंग से ढक दिया। कंटेनरों से उठ रही बदबू से साफ पता चल रहा था कि उन्हें कई दिन से खाली नहीं किया गया। कूड़ेदानों के आसपास कीटनाशक दवाओं का छिड़काव तक नहीं किया जा रहा है। यहां से गुजरने वाले यात्रियों और आसपास के व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मायादेवी मंदिर के पास से एक सप्ताह से नहीं उठा कूड़ा
मायादेवी मंदिर के सामने ही मैदान में बड़े बड़े कूड़े के ढेर लगे थे। कूड़े के ढेर देखकर अंदाज लगाया जा सकता है कि यहां एक सप्ताह से कूड़ा नहीं उठा। दोपहर बाद तीन बजे तक यहां कूड़े के ढेर जस के तस बने थे। यहां से भी उठ रही दुर्गंध के कारण खड़ा होना मुश्किल हो रहा है। सचिन कुमार, अरविंद आदि का कहना था कि गंदगी देखकर यात्री रुकने को तैयार नहीं हैं।
मनसा देवी रोड का हाल
बिल्केश्वर मंदिर और मनसा देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालु ब्रह्मपुरी के रास्ते से मेला अस्पताल के सामने से आवागमन करते हैं। दोनों प्रसिद्ध मंदिरों का प्रमुख मार्ग पर साफ सफाई दूर-दूर तक नजर नहीं आई। ब्रह्मपुरी में रेलवे अंडर ब्रिज के पास से लेकर वन क्षेत्र के गेट तक सड़क पर गंदगी पसरी है। जगह-जगह कूड़े के ढेर और भिनभिनाती मक्खियां। नालों में भी कूड़ा भरा है। ब्रह्मपुरी में सड़के के समांतर रेलवे ट्रैक पर गंदगी का अंबार लगा है। मनसा देवी रोड निवासी अनंत पांडेय, संतोष पांडेय और मुन्ना मास्टर ने नगर निगम से नियमित कूड़ा उठाने की व्यवस्था करने की मांग की।
बिरला घाट रोड और बिष्णु घाट का हाल
बिरला घाट और सब्जी मंडी में कूड़ा सड़ रहा है। विष्णुघाट को तो और बुरा हाल है। यहां कई दिनों से कोई कूड़ा उठाने ही नहीं पहुंचा। इससे व्यापारी परेशान हैं। यही हाल खड़खड़ी में सूखी नदी से लेकर दूधाधारी चौक तक का दिखाई दिया। कूड़े के ढेरों पर लावारिस पशु मंडराते नजर आए। निष्काम सेवा ट्रस्ट आश्रम के बाहर कूड़ा पड़ा मिला। अपर रोड पर नाले की सफाई की जा रही है। बिरला घाट निवासी गौरव बिष्ट और रोहित चौहान का कहना है कि गंदगी पड़े रहने से व्यापार चौपट हो गया है।

मेयर के नेतृत्व में मुख्य नगर आयुक्त का करेंगे घेराव
मेयर अनीता शर्मा के नेतृत्व में 26 जून को सेवा समिति हॉल निकट ललतारौ पुल से नगर निगम कार्यालय तक रैली निकाली जाएगी। मेयर अनीता शर्मा ने बताया कि नगर निगम में बेलगाम अधिकारी मंत्री के दबाव में हरिद्वार को कूड़ा घर बनाने पर तुले हुए हैं। अधिकारी अपने कर्तव्यों को सही तरह से नहीं निभा रहे हैं। ऐसे अधिकारियों को जगाने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता, पार्षद और निर्दलीय पार्षद मुख्य नगर अधिकारी का घेराव करेंगे। उन्होंने घेराव कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को शामिल होने को आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed