फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   SIT constituted to investigate the case related to the consolidation

हरिद्वार: चकबंदी से जुड़े मामले की जांच को एसआईटी गठित

Sat, 25 May 2019 10:39 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 25 May 2019 10:39 AM IST
विज्ञापन
SIT constituted to investigate the case related to the consolidation

चकबंदी से जुड़े मामले में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच एसआईटी करेगी। कोर्ट के आदेश पर एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी ने एसआईटी गठित की है। एसआईटी की नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय को सौंपी गई है।

विज्ञापन


मामला वर्ष 2014 का है। कनखल निवासी भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष जगजीवन राम ने हाईकोर्ट, शासन और प्रशासन से लेकर शिकायत की थी कि चकबंदी के अधिकारियों ने कुछ प्रभावशाली लोगों के साथ मिलकर तहसील रुड़की के गांव बेलड़ा के गरीबों की भूमि खुर्दबुर्द कर दी है। भाजपा नेता ने चकबंदी के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप जड़े थे। भाजपा नेता ने हाईकोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया था, जिस पर अब हाईकोर्ट ने कड़ा संज्ञान लिया है। हाईकोर्ट ने इस संबंध में जिला जज को निर्देशित किया था।
विज्ञापन


जिला जज ने पूरे मामले की गहनता से जांच के लिए एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी को निर्देशित किया है। जिला जज के आदेश पर एक टीम गठित की गई। एसआईटी की नोडल अधिकारी एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय को बनाया गया है जबकि सदस्य के तौर पर एसपी देहात नवनीत सिंह भुल्लर, सीओ कनखल बिजेंद्र दत्त डोभाल, सीओ रुड़की चंदन सिंह बिष्ट, डीसीआरबी प्रभारी अकरम अंसारी, कोतवाली रुड़की प्रभारी अमरजीत सिंह शामिल रहेंगे। एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed