{"_id":"5ce6e684bdec22071f56ca5a","slug":"15586362157-haridwar-news24","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शन के बाद भी सुधार नहीं, घाटों में बहा रहे गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शन के बाद भी सुधार नहीं, घाटों में बहा रहे गंदगी
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
हरकी पैड़ी के गंगाघाटों पर सीवर बहाने का क्रम बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। इसके पहले बुधवार को लोगों ने प्रदर्शन किया था। गंगा सभा के पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया। साथ ही प्रधानमंत्री से शिकायत करने की चेतावनी भी दी।
बुधवार को लोगों के विरोध प्रदर्शन के बावजूद रातभर और अगले दिन बृहस्पतिवार को भी सीवर का गंदा पानी गंगा में बहाया गया। कार्यदायी संस्था ने नई सीवर लाइन को सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट जगजीतपुर से जुड़ी मेन ट्रंक सीवर लाइन से जोड़ने का काम तेज कर दिया है। मेन रोड हरकी पैड़ी में रात में ही खुुदाई कराई और बृहस्पतिवार की सुबह से लाइन को टी प्वाइंट से जोड़ने की कोशिश की जा रही है। बुधवार को लोगों के विरोध प्रदर्शन के बाद अनुरक्षण इकाई ने कुछ देर के लिए बंद सीवेज पंपिंग स्टेशन को चालू कर दिया था, लेकिन उनके जाते ही फिर बंदकर दिया। वहीं, परियोजना प्रबंधक आरके जैन ने दोहराया कि शट डाउन सात दिन के लिए लिया गया है, लेकिन हमारी पूरी कोशिश है कि चार दिन में सीवर लाइन जोड़ने का काम पूरा कर लिया जाएगा। गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा ने बृहस्पतिवार को सभा के पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और गंगा में सीवर की गंदगी बहाने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि गंगा को किसी भी सूरत में प्रदूषित नहीं होने दिया जाएगा। गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने भी प्रशासन के सीवर को गंगा में बहाने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि ट्रंक लाइन जोड़ने से पहले प्रशासन को वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए थी।