{"_id":"5c4a00edbdec224bbb20923b","slug":"151548353773-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासनिक भवन और छात्रावास निर्माण के लिए साढ़े तीन करोड़ मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासनिक भवन और छात्रावास निर्माण के लिए साढ़े तीन करोड़ मिले
विज्ञापन
Money
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। विवि परिसर में कई साल से अधूरे पड़े छात्रावास और प्रशासनिक भवन निर्माण के लिए शासन से करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। फरवरी से निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
बजट के अभाव में विश्वविद्यालय परिसर में छात्रावास और प्रशासनिक भवन का निर्माण कार्य वर्ष 2013 में बंदकर दिया गया था। विवि प्रशासन ने कई बार इन दोनों भवनों के लिए निर्माण के लिए सरकार से बजट की मांग की थी। छात्रसंघ के पदाधिकारियों ने छात्रावास का निर्माण कराने के लिए विवि प्रशासन के खिलाफ कई बार प्रदर्शन भी किए। लंबे इंतजार के बाद शासन ने अधूरे छात्रावास के लिए 249.24 लाख रुपये और प्रशासनिक भवन के निर्माण के लिए 100.76 लाख रुपये का बजट जारी किया है। बताया जा रहा है कि फरवरी से दोनों भवनों के निर्माण कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। 2019-20 सत्र से छात्रों के रहने के लिए तैयार कर दिया जाएगा।
विवि के छात्रों के किया स्वागत
छात्रावास और प्रशासनिक भवन के लिए बजट जारी करने स्वागत करते हुए विवि के छात्रों ने प्रदेश सरकार और विवि के कुलपति प्रो. पीयूषकांत दीक्षित और कुल सचिव गिरीश कुमार अवस्थी का आभार प्रकट किया है। छात्रसंघ के अध्यक्ष लोकेंद्र प्रसाद कुकरेती और एबीपीवी के प्रदेश सहकोषाध्यक्ष नवीन पंत ने बताया कि लंबे से अधूरे छात्रावास के निर्माण की मांग को उठाया जा रहा था। छात्रावास के लिए बजट जारी होना छात्रों के संघर्ष की जीत है।
विज्ञापन
विवि के प्रशासनिक भवन और छात्रावास के निर्माण के लिए शासन ने करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये के बजट का शासनादेश जारी कर दिया है। निर्माण कार्य फरवरी के प्रथम सप्ताह में शुरू कर दिया जाएगा।
- गिरीश कुमार अवस्थी, कुलसचिव, उत्तराखंड संस्कृत विवि