फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   15 lakhs in the name of committee

कमेटी के नाम पर 15 लाख की हड़पी

Thu, 16 Jul 2020 11:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
15 lakhs in the name of committee
हरिद्वार। कनखल की एक महिला से कमेटी के नाम पर 15 लाख की रकम हड़प ली गई। पीड़िता ने कोतवाली ज्वालापुर में एक दंपति समेत छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कनखल के संत महेंद्र सिंह एनक्लेव मिश्रा गार्डन की रहने वाली सविता ने कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि दिनेश भारती उसकी पत्नी आशु भारती उर्फ विजेता भारती बेटे रिसित भारती निवासी विवेक विहार, वीरेंद्र कुमार शर्मा निवासी पुरुषोत्तम विहार कनखल, संजय शर्मा और शिखा शर्मा निवासी सीतापुर ज्वालापुर कमेटी का संचालन करते हैं। आरोप है कि 10 जनवरी 2018 को उसने 10 लाख एवं पांच लाख की दो कमेटियां शुरू की थीं। लगातार 20 माह उसने किश्त अदा की थी। समय समय पर दिनेश, विजेता, रिसित, वीरेंद्र एवं संजय शर्मा और शिखा शर्मा लगातार किश्त लेने आते रहते थे।
विज्ञापन

आरोप है कि इस वर्ष फरवरी में कमेटी पूरी हो गई, लेकिन रकम मांगी तो ये लोग लॉकडाउन का हवाला देकर करीब तीन माह तक टाल मटोल करते रहे। आरोप है कि जब उसने सख्ती से रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने उसे हत्या की धमकी दी। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सुनील रावत ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed