फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   मांगों के लिए भेलकर्मियों ने किया प्रदर्शन

मांगों के लिए भेलकर्मियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 10 Oct 2018 12:32 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
मांगों के लिए भेलकर्मियों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

सार्वजनिक क्षेत्र के नवरत्न भेल हरिद्वार में वेज रिवीजन और कर्मचारियों विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शनों का दौर शुरू हो गया है।
भेल के कर्मचारियों की 16 यूनियनों के संयुक्त मंच और पांच यूनियनों के भेल बचाओ संयुक्त मोर्चा की ओर से अलग-अलग गेटों पर प्रदर्शन किया जा रहा है। भेल बचाओ मोर्चा ने हीप के वेर्स्टन गेट पर वेज रिवीजन, वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को श्रमिक नेता अवधेश कुमार, राजकिशोर, अशोक चौधरी, केएस गुसाईं, रीतेश, नागेश, एके शर्मा, प्रदीप ममगाई, राजेंद्र कुमार, डीके सक्सेना, नीशू कुमार, नरेंद्र, सतवीर, रविंद्र कुमार, संजय कुमार, अवनीश कुमार, सुरेंद्र कुमार, महावीर, योगेंद्र कुमार ने संबोधित किया। उधर, भेल वेज रिवीजन संयुक्त मंच की बैठक हैवी इलेक्ट्रिकल ट्रेड यूनियन के कार्यालय में बैठक हुई। मंच के नेताओं ने दावा किया कि उनके संघर्ष के दबाव में भेल प्रबंधन ने 24 अक्तूबर को उच्चस्तरीय कमेटी की बैठक और 28 अक्तूबर को बोनस तथा वेज रिवीजन के मुद्दे पर बैठक बुलाई गई है। बैठक में संयोजक विकास सिंह, अर्जुन सिंह, सौरभ त्यागी, आडी पंत, संदीप कुमार, सुभाष पुरोहित, अश्वनी चौहान, करण सिंह नायक, मोहित शर्मा, पवन कुमार, हवंश, फूल सिंह, मनमोहन व संदीप चौधरी आदि ने श्रमिक नेताओं ने विचार व्यक्त किए।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed