{"_id":"5b352b344f1c1b644d8b922c","slug":"141530211124-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी पर दिए बयान से बिफरे कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी पर दिए बयान से बिफरे कांग्रेसी
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरिद्वार। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गंाधी के बारे में शांतिकुंज प्रमुख डा. प्रणव पंड्या द्वारा दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया हुई है। कांग्रेस नेताओं ने उनके इस बयान को गरिमा के विपरीत बताया है। कहा कि शक्ल से इससे किसी भी व्यक्ति का आंकलन नहीं किया जा सकता। कई लोगों ने डा. पंड्या से अपना बयान वापस लेने की मांग की।
कांग्रेस सेवादल के कार्यकारी प्रदेश मुख्य संगठक राजेश रस्तोगी ने डा. प्रणव पंड्या को एक कानूनी नोटिस भिजवाते हुए उनके इस बयान को अपमानजनक बताते हुए उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा है। ऐसा न होने पर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। योजना आयोग की पूर्व अध्यक्ष डा. संतोष चौहान ने इस बयान को अर्यादित और अनावश्यक बताते हुए कहा कि डा. प्रणव पंड्या जैसे व्यक्तित्व से इस तरह के बयान की उम्मीद नहीं की जा सकती। उन्हें अपना यह बयान वापस लेना चाहिए। कांग्रेस नेत्री पूनम भगत ने भी इस बयान को दुर्भाग्यपूर्ण और निदंनीय बताया। मुख्यमंत्री के पूर्व सलाहकार पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि शांतिकुंज जैसी अंतरराष्ट्रीय ख्याति वाली संस्था के प्रमुख की ओर से इस तरह का बयान बेहद खेदजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी दुनियाभर में अलग पहचान रखने वाले राजनीतिक दल के अध्यक्ष हैं। उनके बारे में बयान देते समय किसी भी व्यक्ति को उनकी गरिमा का खयाल रखना चाहिए। उन्होंने इस राजनीति से प्रेरित बयान बताया। कांग्रेस नेता विभाष मिश्रा और अरविंद गूर्जर ने कहा कि डा. पंड्या को अपना बयान वापस लेना चाहिए।