फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   निशंक से मिली कांग्रेस की महिला नेता

निशंक से मिली कांग्रेस की महिला नेता

Sun, 04 Feb 2018 11:49 PM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
निशंक से मिली कांग्रेस की महिला नेता
हरिद्वार। स्पर्श गंगा अभियान के संयोजक शिखर पालीवाल के मुकदमा दर्ज कराने वाली कांग्रेस की महिला नेता वंदना गुप्ता ने अभियान के अध्यक्ष एवं सांसद रमेश पोखरियाल निशंक से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा। कांग्रेस की महिला नेता ने भाजपा के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर सांसद को घेरा, लेकिन वह पल्ला झाड़कर चलते रहे। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर हुए विवाद में स्पर्श गंगा अभियान के जिला संयोजक शिखर पालीवाल ने कांग्रेस की महिला नेता को आंखें निकाल लेने की धमकी दी थी। कांग्रेस की नेता ने हरिद्वार पुलिस के कार्रवाई न करने पर एडीजी कानून व्यवस्था अशोक कुमार से कार्रवाई की मांग को लेकर गुहार लगाई थी । एडीजी कानून व्यवस्था अशोक कुमार के निर्देश पर जिला संयोजक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। संडे को 40वीं वाहिनी पीएसी कैंपस में एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे सांसद रमेश पोखरियाल निशंक को कांग्रेस की महिला नेता ने घेरकर अपना पक्ष रखा। सांसद से पूछा कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता क्या इस तरह की महिलाओं का सम्मान करते हैं। हालांकि, निशंक ने सीधे सीधे अपने चहेते के खिलाफ कुछ नहीं बोला, लेकिन इतना कहा कि वह भी एक सामान्य कार्यकर्ता है और चाहे उनका भाई ही क्यों न हो यदि वह गलत होगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। कांग्रेस की महिला नेता की बात को पूरा सुने बगैर ही सांसद पल्ला छुड़ाकर चलते बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed