फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   ...कांग्रेसियों ने सीपीयू को दौड़ाया, हंगामा-नारेबाजी

...कांग्रेसियों ने सीपीयू को दौड़ाया, हंगामा-नारेबाजी

Tue, 28 Aug 2018 11:48 PM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
...कांग्रेसियों ने सीपीयू को दौड़ाया, हंगामा-नारेबाजी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। सीपीयू के खिलाफ मंगलवार को आमजन सड़क पर उतर आए। युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी का चालान काटने से गुस्साए लोगों ने सीपीयू की टीम को दूर तक दौड़ाया। कांग्रेसजनों के साथ ही कई अन्य लोगों ने सीपीयू का जंबो वाहन घेरकर नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस से भी प्रदर्शनकारियों की नोकझोंक हुई। सीओ सदर प्रकाश देवली के सीपीयू के दारोगा के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देने पर मामला शांत हुआ।
मामला चंद्राचार्य चौक से चंद कदम की दूरी का है। मीना एनक्लेव कालोनी निवासी युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी अपनी कार से लौट रहे थे कि, सिटी अस्पताल के सामने सीपीयू के दारोगा जसपाल ने उन्हें रुकने का इशारा किया। कांग्रेस नेता ने अपनी कार रोक ली, तब सीपीयू के दारोगा ने मोबाइल फोन पर बात करने का आरोप लगाते उनका चालान काटने की बात कही। कांग्रेस नेता ने मोबाइल पर बातचीत न करने की बात कहते हुए वीडियो रिकार्डिंग दिखाने को कहा तो दारोगा ने कागजात और लाइसेंस मांग लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि कांग्रेस नेता ने घर से कागजात लेकर आने की बात कही, लेकिन उसे अनसुना करते हुए उनका चालान काटने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। इधर, कांग्रेस नेता के बुलाने पर भारी संख्या में कांग्रेसी एकत्र होकर पहुंच गए। उन्होंने सीपीयू टीम को घेरा तो सीपीयू का जंबो वाहन भी वहां पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेसियों के समर्थन में आमशहरी भी एकत्र होने लगे। उन्होंने सीपीयू का घेराव किया। नोकझोंक होने पर गुस्साए लोगों ने सीपीयू के दारोगा जसपाल को दूर तक दौड़ा लिया। इसकी जानकारी मिलने पर कोतवाली ज्वालापुर के यातायात निरीक्षक रविकांत सेमवाल, एसएसआई संजीव थपलियाल, रेल चौकी प्रभारी हरपाल सिंह समेत पुलिसकर्मी, सीपीयू कर्मचारी वहां पहुंच गए, लेकिन गुस्साए लोग टस से मस नहीं हुए। वे सीपीयू के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। बाद में सीओ सदर प्रकाश देवली मौके पर पहुंचने पर कांग्रेस नेता ने सीपीयू के दारोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर उन्हें पत्र सौंपा। सीओ सदर ने दो दिन के अंदर मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया तब कही जाकर मामला शांत हुआ।

दोपहिया वाहनों के पीछे दौड़ रही पुलिस
हरिद्वार। डबल हेेलमेट लागू होने के बाद पुलिस दोपहिया वाहन सवारों का पीछा कर रही है। हरिद्वार का भौगोलिक परिवेश गली मोहल्लों से शहर की मुख्य सड़क तक सटा हुआ है। यदि कोई शहरवासी मोहल्ले की सीमा से निकलकर बाहर बाजार तक बिना हेलमेट के आता है तो पुलिस उसके पीछे दौड़ लेती है।


दारोगा हरपाल फिर चर्चा में
हरिद्वार। रेल चौकी प्रभारी बने एसआई हरपाल सिंह फिर चर्चा में है। रानीपुर कोतवाली में तैनात रहने के दौरान उनका काम भेल सेक्टर एक के चौराहे पर चालान काटना रहा है और अब चंद्राचार्य चौक पर ही चौकी प्रभारी का पूरा दिन चेकिंग में गुजरता है। आरोप है कि उन्हें अपने क्षेत्र में फैला अतिक्रमण और बिगड़ी यातायात व्यवस्था नहीं दिखती। एसओ श्यामपुर रहते हुए क्रशर स्वामियों के नामजद होने पर उनके बजाय दो मजदूरों का चालान करने पर इनकी कुर्सी तक हिली थी और तबादला होने के साथ जांच का भी सामना करना पड़ा था। अब कम उम्र के बच्चों को चेकिंग के नाम पर टारगेट बनाने वाला यह दारोगा फिर चर्चा में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed