{"_id":"5ad790954f1c1b5f098b5499","slug":"131524076693-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्..रधानमंत्री की रैली प्रकरण में फंसे भाजपाईयों पर दर्ज केस वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्..रधानमंत्री की रैली प्रकरण में फंसे भाजपाईयों पर दर्ज केस वापस
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। बिना अनुमति के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा करने के हाईप्रोफाइल प्रकरण में फंसे भाजपाइयों को राहत मिल गई है। राज्य सरकार ने भाजपा जिलाध्यक्ष और महामंत्री के खिलाफ दर्ज केस को वापस लेने के आदेश दे दिए हैं। यह मामला तब खूब उछला था और तब रिटर्निंग अफसर रहे सिटी मजिस्ट्रेट जयभारत सिंह के तबादले को भी इस प्रकरण से जोड़कर देखा गया था।
विधानसभा चुनाव से पूर्व ऋषिकुल मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा आयोजित की गई थी। जनसभा संपन्न होने के बाद जिला प्रशासन की नींद टूटी थी कि इसकी अनुमति नहीं ली गई। तब रिटर्निंग अफसर रहे सिटी मजिस्ट्रेट जयभारत सिंह ने भाजपा जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान, विधानसभा संयोजक विकास तिवारी के खिलाफ कोतवाली हरिद्वार में मुकदमा दर्ज कराया था। राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट रहे जयभारत सिंह का तबादला हो गया था। उनके तबादले के पीछे भी इसी जनसभा को लेकर दर्ज कराए गए मुकदमे से ही जोड़कर देखा गया था। अब राज्य सरकार ने भाजपाइयों के खिलाफ दर्ज केस को ही वापस ले लिया है। अपर सचिव गृह अजय रौतेला ने इस बाबत जिलाधिकारी दीपक रावत को आदेश दिए हैं।