फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   ...गुरुकुल कांगड़ी विवि में कुलपति कार्यालय पर छात्रों का प्रदर्शन

...गुरुकुल कांगड़ी विवि में कुलपति कार्यालय पर छात्रों का प्रदर्शन

Wed, 28 Mar 2018 12:12 AM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
...गुरुकुल कांगड़ी विवि में कुलपति कार्यालय पर छात्रों का प्रदर्शन
हरिद्वार।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले छात्रों ने गुरुकुुल कांगड़ी विवि में कुलपति कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। छात्रों ने नारेबाजी करते हुए फेल हुए छात्रों की निशुल्क रि-चेकिंग आदि मांगे पूरे न होने पर विवि प्रशासन पर वादाखिलाफी का भी आरोप लगाया। छात्रों ने दो दिनों के भीतर सभी मांगे पूरी न होने पर कुलपति कार्यालय पर क्रमिक आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

मंगलवार को गुरुकुल कांगड़ी विवि के छात्र एबीवीपी के नगर मंत्री आदित्य गौड़ और छात्र संघ के उपाध्यक्ष गोविंद पंवार के नेतृत्व में कुलपति कार्यालय पर एकत्रित हुए। यहां पर छात्रों ने अपनी मांगों लेकर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। छात्रों को संबोधित करते हुए गोविंद पंवार ने कहा कि विवि प्रशासन ने छात्रों के आंदोलन के दौरान करीब दस दिन पूर्व सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था। बावजूद इसके आज तक छात्रों की एक भी मांग पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस दौरान छात्रों ने विवि प्रशासन पर वादा खिलाफी का भी आरोप लगाया। आदित्य गौड ने कहा कि तहसीलदार और सीओ कनखल की मौजूदगी में कुलपति ने छात्रों की सभी मांगों को दस दिनों के भीतर पूरी करने का आश्वासन दिया था। दस दिन बाद भी छात्रों की किसी भी मांग को पूरा नहीं किया गया है। यदि दो दिनों के भीतर छात्रों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो छात्र क्रमिक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर जिला सहसंयोजक तरुण चौहान, सागर चौधरी, शुभम, दीपक प्रजापति, विशाल अवाना, अंकुर सैनी, मोहित चौहान, विवेक, हिमांशु, रोहित कुमार आदि छात्र मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed