{"_id":"5a676c9b4f1c1b90268b6087","slug":"131516727451-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय संस्थान के नए आदेश ने बढृ़ायी अफसरों की मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय संस्थान के नए आदेश ने बढृ़ायी अफसरों की मुसीबत
Updated Tue, 23 Jan 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय संस्थान के नए आदेश ने डीएलएड अभ्यर्थियों के साथ ही विभागीय अफसरों की मुसीबत बढ़ा दी है। एनओआईएस ने शिक्षा विभाग की ओर से तैयार सेंटरों की नई सूची को निरस्त करते हुए पुरानी सूची के आधार पर ही सेंटर आवंटित करने का आदेश दिया है। जबकि नए आवेदकों के लिए अलग से नए सेंटर आवंटित करने की बात कही है।
शिक्षा विभाग की ओर से डीएलएड अभ्यर्थियों को सेंटर का आवंटन किया जा रहा है। विभाग की ओर से 54 सेंटर बनाकर अभ्यर्थियों को आवंटित कर दिया। इसी बीच 1224 और अभ्यर्थियों ने आवेदन कर दिया। परिणाम विभागीय अफसरों ने 54 सेंटरों की जगह 70 सेंटर बनाते हुए नई सूची जारी कर दी। इससे अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति बन गई। आखिरकार मामला एनओआइएस अधिकारियों तक पहुंचा। अधिकारियों ने शिक्षा विभाग के अफसरों से कहा कि पुराने अभ्यर्थियों के लिए पुरानी सूची के आधार पर ही सेंटर आवंटित करें, जबकि नए अभ्यर्थियों ेक लिए नए सेंटर खोले जाएं। जिला शिक्षाधिकारी बीएस सैनी ने बताया कि फिलहाल जो नई सूची बनाई गई थी उसे निरस्त कर दिया गया है। पुराने अभ्यर्थियों के लिए पुरानी सूची के आधार पर ही सेंटर आवंटित कर दिया गया है। नए अभ्यर्थियों के लिए 13 नए सेंटर बनाए गए हैं जिसकी सूची जारी की जा रही है। इस कवायद ने अभ्यर्थियों को समझ में नही आ रहा है कि आखिरकार किस सूची को असली माना जाए।
विज्ञापन