{"_id":"5a64d9b34f1c1b7b268b5a0a","slug":"131516558771-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में तीन सियारों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में तीन सियारों की मौत
Updated Sun, 21 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादराबाद।
राजाजी टाइगर रिजर्व से निकलकर जिला मुख्यालय रोशनाबाद आ पहुंचे तीन सियारों की टूटे तार की चपेट में आने से मौत हो गई। एक साथ तीन सियारों की मौत से टाइगर रिजर्व के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने तुरंत सियारों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया, फिर शवों को दफना दिया गया।
एआटीओ कार्यालय के पास सुबह के वक्त तीन सियारों के शव पउ़े देख राहगीरों ने
सिडकुल पुलिस को सूचना दी। राजाजी टाइगर रिजर्व के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने पाया कि घटनास्थल के पास ही टूटे पड़े बिजली के तार की चपेट में आकर सियारों की मौत हुई है।
बिजली आपूर्ति ठप कराकर तार को दुरुस्त कराया गया। राजाजी टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने सियारों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोपहर बाद गहरा गड्ढा खोदकर सियारों के शवों को दफना दिया गया। वन क्षेत्राधिकारी दिनेश नोडियाल ने बताया कि सियारों की उम्र एक से लेकर तीन वर्ष के बीच थी।