फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   नीरज और शोभा चुने गए सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर

हरिद्वार: नीरज और शोभा चुने गए सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर

Mon, 20 May 2019 10:16 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 20 May 2019 10:16 AM IST
विज्ञापन
नीरज और शोभा चुने गए सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर

हरिद्वार बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से कराई जा रही अंतरजनपदीय बाक्सिंग प्रतियोगिता के अंतिम दिन पुरुष वर्ग में काशीपुर के नीरज और महिला वर्ग में शोभा को सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर घोषित किया गया। कविता और संजय चौहान को उदयमान बॉक्सर चुना गया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन नरेश बंसल ने कहा कि राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने को कृतसंकल्प है।

विज्ञापन


प्रतियोगिता में अंतिम दिन 46 से 49 किलो भारवर्ग में एसटीसी के करण कोहली ने अल्मोड़ा के विक्रम सिंह को 4-1 से, 49 से 52 किलो भार वर्ग में एसटीसी के संजय कुमार ने देहरादून के संजय चौहान को 4-1 से, 52-56 किलो भारवर्ग में एसटीसी के नीरज पुजारी ने एमएचएससी के राजेश को 5-0 से, 56 से 60 किलो भार वर्ग में एमपीएससी सौरभ चंद ने देहरादून के अर्पित कंडारी को 5-0 से, 60 से 64 किलो भार वर्ग में हरिद्वार प्रीत जोशी ने एसटीसी के जसप्रीत को 4-1 से हराया।
विज्ञापन


इनके अलावा 64 से 69 किलो भारवर्ग में एसटीसी के पंकज कुमार ने ऊधमसिंह नगर के अजय सिंह रावत को, 69 से 75 किलो भारवर्ग में एमपीएससी के नीरज सिंह देवली ने ऊधमसिंह नगर के विष्णु को, 81 से 91 किलो भार वर्ग में हरीश मनोला ने देहरादून के समर्थ द्विवेदी को हराया। बालिकाओं के फाइनल में पिथौरागढ़ की महिमा विश्वकर्मा ने नैनीताल की लता बिष्ट को 5-0 से और पिथौरागढ़ हॉस्टल की साक्षी बिष्ट ने हरिद्वार की नैंसी शर्मा को 5-0 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन नरेश बंसल और लक्सर के विधायक संजय गुप्ता और पालिकाध्यक्ष अमरीश गर्ग नेे विजेताओं का ट्राफी प्रदान की। राज्यमंत्री नरेश बंसल ने कहा कि एकाग्रता व कड़ी मेहनत से ही खिलाड़ी पुरस्कार प्राप्त करता है।


प्रतियोगिता के आयोजक बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. विशाल गर्ग ने कहा कि आगे भी इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने सरकार से मांग की कि बॉक्सिंग खेल को बढ़ावा देने के लिए अच्छे कोच की व्यवस्था प्रदेशभर में कराई जाए। पुरस्कार वितरण समारोह में खेल विभाग के निदेशक धर्मेंद्र भट्ट, भाजपा नेता नरेश शर्मा नरेश स्वामी, डॉ. पवन सिंह, नरेश रानी गर्ग, नवीन राजवंश, अनुज गर्ग, सचिन अरोडा, सुधीर जोशी, वीर गुर्जर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed