{"_id":"5b8591f542c79246730f5aed","slug":"121535480309-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहादराबाद में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादराबाद में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय का उद्घाटन
Updated Tue, 28 Aug 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बहादराबाद। वन, आयुष एवं श्रम मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड को आयुष के क्षेत्र में विश्व स्तर पर सर्वोच्च स्थान दिलाया जाएगा। पहाड़ों में आयुर्वेदिक की खान है। यहां से निकलने वाली औषधियों से विश्व के लोगों का कल्याण हो रहा है। उन्होंने कहा कि दुनिया के इलाज में उत्तराखंड की चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा दिया जाएगा
बहादराबाद में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के उद्घाटन अवसर पर हरक सिंह रावत ने कहा कि पंचकर्म पद्धति को शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम लोगों के लिए सरकारी अस्पतालों में पंचकर्म चिकित्सा पद्धति लागू की जा रही है। उत्तराखंड में टूरिस्ट, आयुष और योग के क्षेत्र में काम का बहुत स्कोप है। सरकार उद्योगों को प्रदेश में आमंत्रित कर रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री स्वयं क्रइ बार अन्य प्रदेशों में जाकर उद्यमियों को उत्तराखंड में उद्योग लगाने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। हरक सिंह रावत ने कहा कोटद्वार में अंतरराष्ट्रीय स्तर का आयुर्वेदिक संस्थान बनाया जाएगा और सितंबर माह में अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद सेमिनार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गंगा और यमुना पहाड़ों से विशुद्ध निकलती है, जबकि दूसरे प्रदेशों में जाकर प्रदूषित हो जाती है। इसका उन लोगों को भी ध्यान रखना चाहिए। विधायक आदेश चौहान ने भी विचार रखे। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा सुशील चौहान, जिला महामंत्री करेश चंद जायसवाल, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र बोरी, महामंत्री चमन ़चौहन, ग्राम प्रधान पिंकी जाटव, बसंत चौहन, प्रधान नीरज सिंह, कृष्ण कुमार जाटव, राव शमशाद, अभिषेक पाल, संगीत चौहान, ईश्वर सिंह, अरविंद चौहान, पूनम चौहान, अमित चौहान, संजय चौहान, अनिल कुमार, औषधि अनुज्ञापन अधिकारी डा. वीके शर्मा, निदेशक आयुर्वेदिक एवं यूनानी डा. केके त्रिपाठी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बहादराबाद डा. मोनिका प्रभाकर आदि मौजूद थे।