फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   चालान काटने को लेकर व्यापारियों, पुलिस के बीच नोकझोंक

चालान काटने को लेकर व्यापारियों, पुलिस के बीच नोकझोंक

Sun, 18 Mar 2018 10:51 PM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
चालान काटने को लेकर व्यापारियों, पुलिस के बीच नोकझोंक
बहादराबाद। चालान काटने को लेकर व्यापारियों और पुलिस के बीच रविवार को एक बार फिर जमकर कहासुनी हुई। इस दौरान व्यापारियों ने थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी का घेराव कर चालान काटने का विरोध किया । थानाध्यक्ष ने भी वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश का पालन करने का हवाला देते हुए कुछ भी मदद करने से पल्ला झाड़ लिया ।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर के समय बहादराबाद पुलिस काली मंदिर चौराहे पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान बार संघ के कोषाध्यक्ष राव खालिद के भतीजे मिठाई लेने आए थे । पुलिस ने उनकी मोटर साइकिल सीज कर दिया। इसे लेकर अधिवक्ता और व्यापारी पुलिस से बहस कर रहे थे। इसी दौरान उपनिरीक्षक दीपक लिंगवाल एक व्यापारी के घर के सामने खड़ी उसकी गाड़ी का चालान काट दिया । जिस पर व्यापारियों ने हंगामा खड़ा कर दिया। थानाध्यक्ष को मामले की जानकारी दी गई । थानाध्यक्ष काली मंदिर तिराहे पर पहुंच गए । जहां व्यापारियों ने चालान काटने का विरोध। व्यापार मंडल गुलाटी गुट के अध्यक्ष अनिल कथूरिया ने कहा की पुलिस जानबूझकर व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है। बेवजह चालान काटे जा रहे हैं। इस संबंध में सोमवार को एसएसपी से मिलकर प्रकरण से अवगत कराया जाएगा। इस दौरान अनिल कथूरिया, मोहम्मद इरशाद, पंकज जायसवाल, प्रधान कृष्ण कुमार जाटव, बिट्टू साहनी, मुनेश चौहान, नितिन गोयल समेत कई उपस्थित थे। दूसरी ओर वही थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी का कहना है कि सीज की गई मोटरसाइकिल पर तीन नाबालिग सवार थे । उनके पास न ही ड्राइविंग लाइसेंस और न ही गाड़ी के कागजात थे। इस कारण मोटर साइकिल सीज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed