{"_id":"5a7894fa4f1c1b2d068b4d09","slug":"121517851898-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ और नगर आयुक्त ने सुनी गौ कथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ और नगर आयुक्त ने सुनी गौ कथा
Updated Mon, 05 Feb 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
कटापुर में गो-तीर्थ विकास समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर सीडीओ स्वाति भदौरिया और नगर आयुक्त एवं हरिद्वार- रुड़की विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नितिन भदौरिया ने गो कथा सुनी। साथ ही अधिकारियों ने आठ फरवरी को गो रक्षक बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए।
कटारपुर में आठ फरवरी को आयोजित गो रक्षक बलिदान दिवस में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और विश्व हिंदू परिषद के दर्जनों नेता शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सीडीओ स्वाति भदौरिया ने ग्राम प्रधान नूतन उपाध्याय को पूरे गांव की साफ-सफाई करने के सख्त निर्देश दिए। कटापुर गो-तीर्थ विकास समिति के संरक्षक संजय कुमार तथा वीर प्रताप उपाध्याय ने अधिकारियों को कार्यक्रम की तैयारियों के विषय में अवगत कराया। संजय कुमार ने बताया कि आगामी कुंभ मेले में कटारपुर गांव के बलिदान दिवस के ऊपर आधारित एक प्रदर्शनी लगाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। ताकि आने वाले कुंभ में श्रद्धालु कटारपुर गांव के गऊ रक्षा इतिहास को सकें। कथा वाचक वासदुव मिश्र ने अधिकारियों को गो माता की फोटो देकर स्वागत किया। विकास समिति के प्रचार मंत्री देवेंद्र प्रधान ने बताया कि इस कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान देने के लिए भरसक प्रयास किया जा रहा है। इस असवर पर समिति के अध्यक्ष योगेश चौहान, उपाध्यक्ष वीर प्रताप सिंह, महामंत्री अनुज वालिया, कोषाध्यक्ष सौरभ चौहान, सुधीर चौहान, सुधीर, नितिन, श्यामसिंह, अरुण कश्यप, सचिन चौहान, विशाल चौहान, प्रवीण त्यागी आदि मौजूद थे।