{"_id":"5b8591f342c792466d282bf5","slug":"11535480307-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतवंशी एवं हॉलैंड देश के सांसद हरिद्वार में करेंगे सामाजिक कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतवंशी एवं हॉलैंड देश के सांसद हरिद्वार में करेंगे सामाजिक कार्य
Updated Tue, 28 Aug 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। भारतवंशी हालैंड के सांसद जय भारत प्रह्लाद सिंह ने हरकी पैड़ी पर अपनी माता की अस्थि विसर्जित की। इसके बाद उन्होंने हरिद्वार रेलवे स्टेशन की व्यवस्थाओं को देखते हुए अधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने हरिद्वार में सामाजिक सरोकारों के तहत कोई भी विशेष कार्य करने की बात कही। सांसद ने बताया कि वह तीन दिन बाद हरिद्वार आकर शहरी विकास मंत्री से मुलाकात करेंगे।
मंगलवार को हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर हालैंड उर्फ नीदरलैंड के सांसद जय भारत प्रह्लाद सिंह अपनी पत्नी फूलवती के साथ पहुंचे। मूल रूप से बिहार के रहने वाले सांसद राम भारत प्रह्लाद सिंह के परिजन करीब 150 साल पहले हालैंड बस गए थे। जय भारत प्रह्लाद ने वहां अपनी सोशलिस्ट पार्टी बनाकर चुनाव लड़ा। फिलहाल उनकी पार्टी से 14 सांसद हैं। वह लगातार चौथी बार सांसद हैं। उन्होंने सोमवार को हरकी पैड़ी पर अपनी मां की अस्थियों का विसर्जन एवं कर्मकांड कराया। मंगलवार को हरिद्वार के कई तीर्थ स्थलों का निरीक्षण किया और दोपहर को रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां पर उन्होंने स्टेशन अधीक्षक महावीर सिंह, दुर्गेश खन्ना आदि अधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था की सराहना की और बताया कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हालैंड गए थे तो उन्होंने उनसे मुलाकात की थी। उन्होंने बताया कि हरिद्वार में कोई सामाजिक सरोकारों से जुड़ा कार्य कराना चाहते हैं, इसके लिए वह शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक से 31 अगस्त को मुलाकात करेंगे। उन्होंने बताया कि वह नौ सितंबर तक भारत में ही रहेंगे। इस दौरान हरिद्वार के निवर्तमान मेयर मनोज गर्ग, सुभाष चंद्र, अनिल पुरी, राजू मनोचा, राजीव आदि ने मुलाकात की।