फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   वाजपेयी का निधन राजनीति के युग का अंत

वाजपेयी का निधन राजनीति के युग का अंत

Fri, 17 Aug 2018 01:20 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
वाजपेयी का निधन राजनीति के युग का अंत
हरिद्वार। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से धर्मनगरी में शोक छा गया। भाजपा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों ने दिवंगत नेता को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उनके निधन को राजनीतिक के एक युग की समाप्ति बताया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा अटल बिहारी वाजपेयी महान व्यक्तित्व के धनी थे। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए अटल बिहारी वाजपेयी को देश का सच्चा जन नायक बताया। निवर्तमान मेयर मनोज गर्ग ने कहा कि वह केवल कुशल राजनीतिज्ञ ही नहीं बल्कि महान कवि और समग्र प्रतिभा के धनी थे। भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान, जिला महामंत्री विकास तिवारी ने भी अटल बिहारी वाजपेयी को अर्पित किए । हरिद्वार ग्रामीण विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, रानीपुर के विधायक आदेश चौहान और ज्वालापुर के विधायक सुरेश राठौर ने अपने शोक संदेश ने कहा कि अटल बिहारी का निधन राष्ट्र के लिए भारी आघात है। ऐसे व्यक्ति बिरले ही पैदा होते हैं।
विज्ञापन

भाजपा के वरिष्ठ नेता विमल कुमार ने अटल के निधन को भारतीय राजनीति के एक युग का अंत बताया। भाजपा के सह मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश जमदग्नि ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का व्यक्तित्व दलों से कहीं ऊपर था। वे सर्वमान्य नेता थे। भाजपा के प्रांतीय नेता राजीव शर्मा ने कहा कि राजनीति, पत्रकारिता और काव्य हर विधा के शिखर पर रहने वाले अटल निसंदेह युग पुरुष और आजाद शत्रु रहे। भारत साधु समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी और राष्ट्रीय प्रवक्ता महंत ऋषिश्वरानंद ने उन्हें सच्चा जन नायक बताते हुए उनके निधन को राष्ट्रीय क्षति बताया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि, महामंत्री श्रीमहंत हरिगिरी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी न केवल भाजपा ही नही बल्कि सभी दलों के नेताओं के साथ जिस तरह से आत्मीयता के संबंध स्थापित किए हैं वह आज के नेताओं के लिए प्रेरणा है। उनमें सभी दलों को साधने की अपार क्षमता थी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में भी अटल के निधन को राष्ट्रीय क्षति बताते हुए उनके व्यक्तित्व की सराहना की गई। शहर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय पालीवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी, प्रमोद खारी, सुमित तिवारी, अंशुल श्रीकुंज, विभाष मिश्रा, तरुण नैय्यर, अरशद ख्वाजा, फुरकान अली, अरविंद गूर्जर आदि ने उनके निधन ने शोक जताया। आर्य प्रतिनिधिक सभा के प्रधान देवराज आर्य कहा कि वाजपेयी का देश के लिए क्षति है। उनमें सभी वर्गों, संप्रदायों और राजनीतिक दलों को जोड़ने की अपूर्व क्षमता थी। उनका प्रेरणात्मक जीवन हमेशा अमर रहेगा। अभाविप के कार्यालय पर हुई शोक सभा में वाजपेयी के निधन पर शोक जताया गया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन पंत, संगठन मंत्री योगेश विद्यार्थी, नगर मंत्री आदित्य गौड़, चर्चित बालियान, मनीष चौहान, विकास जोशी, राहुल शर्मा, राहुल चौधरी, मनीष मलिक, नवजोल वालिया, करण वर्मा, युवा मोर्चाके प्रातीय सचिव उज्वल पंडित, पूर्व जिलाध्यक्ष हरजीत सिंह, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रीता चमोली, मन्नू रावत, दीपक मिश्रा, अनिल अरोड़ा आदि ने भी अटल के निधन पर शोक जताया। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष नरेश शर्मा और मंडल अध्यक्ष अनिरुद्घ भाटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने वाजपेयी की आत्मीय शांति के लिए गंगा में दीपदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed