{"_id":"5c587ee4bdec2205dc401b4d","slug":"111549303524-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार डिपो को जल्द पांच बसें मिलने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार डिपो को जल्द पांच बसें मिलने की उम्मीद
विज्ञापन
uttarakhand roadways
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
उत्तराखंड परिवहन निगम को अनुबंध की 25 नई बसें मिलने जा रही हैं। इनमें से हरिद्वार डिपो के बेड़े में पांच बसें शामिल होने की उम्मीद है। ये बसें मिलने के बाद हरिद्वार डिपो में बसों की संख्या 77 से बढ़कर 82 हो जाएंगी। बसों के बढ़ने से हरिद्वार डिपो से यात्रियों को यातायात में सुविधा होने की उम्मीद है।
हरिद्वार डिपो में इस समय 77 बसें हैं। इनमें 66 बसें सरकारी और 11 बसें अनुबंधित हैं। हाल में ही अनुबंध की दो बसों का संचालन रोका गया है। इससे अब हरिद्वार डिपो में बसों की संख्या 77 रह गई है। अब शासन पंजाब की एक एजेंसी के माध्यम से 25 बसों को अनुबंध कर मंगवा रहा है। इन 25 बसों में से हरिद्वार डिपो को पांच बसें मिलेंगी। पांच बसों के मिलने से हरिद्वार डिपो में बसों की संख्या बढ़कर 82 हो जाएगी। वहीं यात्रियों को भी आवागमन में राहत मिलेगी। यात्रियों को हरिद्वार बस अड्डे से बस मिल सकेगी। हरिद्वार डिपो के सहायक महाप्रबंधक एसएस चौहान ने बताया कि उम्मीद जताई जा रही है कि अगले महीने में बसें मिल जाएंगी। बसें मिलने के बाद ही उनके रूट आदि तय किए जाएंगे।