{"_id":"5c1fd36bbdec22571875b67b","slug":"111545589611-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजरंग दल ने भाजपा विधायक का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजरंग दल ने भाजपा विधायक का पुतला फूंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
भगवान हनुमान पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में बजरंग दल ने रविवार को कनखल भाजपा के विधायक के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद पुतला दहन किया। साथ ही दल ने विभिन्न आरोप लगाते हुए भाजपा के विधायक बुक्कल नवाब के खिलाफ कनखल थाने में तहरीर दी।
रविवार को बजरंग दल के सैंकड़ों कार्यकर्ता कनखल पहुंचे। सभी ने भाजपा के विधायक पर भगवान हनुमान पर अभद्र टिप्पणी करने, हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने का अरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रांत संयोजक अनुज वालिया ने कहा कि भाजपा विधायक लंबे समय से हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करते हुए भगवान हनुमान पर टिप्पणी कर रहे हैं, जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा ने ऐसे नेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की तो बजरंग दल भाजपा के विरोध में आंदोलन करने पर बाध्य होगा। प्रदर्शन करने वालों में प्रांत अखाडा प्रमुख सौरभ चौहान, जिला संयोजक नवीन तेश्वर, जिवेंद्र तोमर, रोहित शास्त्री, ललित बजरंगी, अंगद सक्सेना, निशांत, लक्ष्मण कटारिया, विपिन कश्यप, साजन, सूरज, गुलशन शर्मा, प्रशांत प्रजापति, अमित कमल आदि शामिल रहे।