{"_id":"5b352b304f1c1bf67a8b7a93","slug":"111530211120-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी पर बयान से डॉ. प्रणव पंड्या के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी पर बयान से डॉ. प्रणव पंड्या के खिलाफ प्रदर्शन
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरिद्वार। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के बारे बयान देने से गुस्साए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने शांतिकुंज प्रमुख डॉ. प्रणव पंड्या के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि उन्हें इस तरह की बयानबाजी शोभा नहीं देती।
एनएसयूआई कार्यकर्ता प्रदेश महासचिव गौरव शर्मा के नेतृत्व में एसएमजेएन पीजी कॉलेज में एकत्रित हुए। यहां पर कार्यकर्ताओं ने डॉ. प्रणव पंड्या द्वारा राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। गौरव शर्मा ने कहा कि शांतिकुंज जैसी संस्था के प्रमुख को इस तरह का बयान शोभा नहीं देती। शरीर भगवान और दृष्टि की देन है। उसका मजाक नहीं उड़ाना चाहिए। वसीम सलमानी ने कहा कि डॉ. पंड्या को अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए। यदि वह ऐसा नहीं करते है तो एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। अरशद ख्वाजा ने कहा कि डॉ. पंड्या को अपनी गरिमा से बाहर जाकर कोई बयान नहीं देना चाहिए। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के सुमित भाटिया, सुमित तिवारी, आशीष शर्मा ने डॉ. पंड्या के बयान की कड़े शब्दों में निंदा की। विरोध प्रदर्शन करने वालों में गौरव वर्मा, सुमित त्यागी, पार्थ खुराना, दीक्षांत, सचिन, हर्ष सैनी, प्राच तिवारी, विवेक, राहुल, आशीष, मोहित, नितिन, शुभम आदि मौजूद थे।