फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   जनता मिलन में फरियादियों ने दर्ज करायी 28 शिकायतें

जनता मिलन में फरियादियों ने दर्ज करायी 28 शिकायतें

Tue, 13 Mar 2018 12:16 AM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
जनता मिलन में फरियादियों ने दर्ज करायी 28 शिकायतें
हरिद्वार। जिलाधिकारी की गैर मौजूदगी में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में आए 21 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई। इनमें से अधिकतर को मौके पर ही अधिकारियों ने निस्तारण कर दिया।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी स्वाति एस भदौरिया एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ. ललित नारायण मिश्र ने शिकायतें सुनी। कार्यक्रम में हरिद्वार स्थित चिन्मय डिग्री कालेज की छात्रा शालू, गुरुकुल कांगड़ी के अफजाल, सुमित सैनी, विशाल धीमान व राखिव अली ने शिकायत की कि उन्हेें छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है। वहीं सलेमपुर महमूद से सचिन कुमार चौहान और ज्वालापुर के योगेंद्र पाल सिंह ने अतिक्रमण की शिकायत दर्ज कराते हुए उन्हें हटाने की गुजारिश की। जनता मिलन कार्यक्रम मेें फरियादियों ने गैस कनेक्शन नहीं मिलने, पेड़ के कटानों की अनुमति, पेयजल व्यवस्था, बिजली बिल, कूड़ा निस्तारण से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराई। समस्याओं को सुनने के बाद सीडीओ भदौरिया ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को इसके निस्तारण के निर्देश दिए। सीडीओ ने फरवरी से अब तक पंजीकृत हुई शिकायतों के निस्तारण पर भी अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि समस्या का निराकरण होने पर इसकी सूचना शिकायतकर्ता को दूरभाष एवं लिखित माध्यम से अवश्य दी जाए। जनता मिलन कार्यक्रम में पीडी संजीव राय, डीडीओ पुष्पेंद्र चौहान, मुख्य कृषि अधिकारी वीके यादव, जिला शिक्षा अधिकारी एमएस बिष्ट, जिला पूर्ति अधिकारी राहुल शर्मा आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed