फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान आज

मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान आज

Sun, 03 Feb 2019 11:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान आज
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

माघ मास में पड़ने वाली मौनी सोमवती अमावस्या पर देश के विभिन्न राज्यों से आए लाखों श्रद्धालु आज गंगा में स्नान करेंगे। इसके बाद महिलाएं पीपल के वृक्षों पर सूत के धागे लपेटते हुए 108 परिक्रमा करेंगी। स्नान के लिए एक दिन पहले ही श्रद्धालुओं का हरिद्वार पहुंचना शुरू हो गया था।

हरकी पैड़ी सहित विभिन्न घाटों पर गंगा स्नान सूर्योदय से पूर्व शुरू हो जाएगा और सायंकाल सूर्यास्त तक चलता रहेगा। तीर्थ यात्री दिनभर मौन साधना भी करेंगे। तिल पर्वों का यह आखिरी दिन है। तिल पर्व मकर संक्रांति से प्रारंभ होते हैं और मौनी अमावस्या पर विराम लेते हैं। 27 वर्षों के बाद मौनी अमावस्या पर सोमवती और अर्द्धकुंभ का स्नान एकसाथ पड़ रहे हैं। तीन फरवरी 1992 को ऐसा संयोग हुआ था। मौनी अमावस्या पर सिद्धि और महोदय योग बन रहे हैं। इन योगों का प्रभाव इस लिए भी बढ़ गया हैं, चूंकि सोमवार को चंद्रमा का श्रवण नक्षत्र विद्यमान है। सोमवार चंद्रमा का दिन है। इस दिन भगवान भास्कर भी चंद्रमा के नक्षत्र श्रवण में ही विराजमान रहेंगे। मौनी अमावस्या के दिन चूंकि सिद्धि योग है, अत: स्नान का कोई विशेष मुहूर्त नहीं है। सिद्धि योग में सूर्योदय से सूर्यास्त से संपूर्ण मुहूर्त और पर्वकाल बने रहेंगे। गंगा स्नान के लिए देर रात तक आने वाले श्रद्धालुओं में जम्मू के श्रद्धालुओं की संख्या सर्वाधिक है। पंजाब और दिल्ली से भी श्रद्घालु पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed