फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   सार्वजनिक शौचालय पर लटका ताला, शहरियों- श्रद्धालुओं की फजीहत

सार्वजनिक शौचालय पर लटका ताला, शहरियों- श्रद्धालुओं की फजीहत

Wed, 21 Mar 2018 10:11 PM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
सार्वजनिक शौचालय पर लटका ताला, शहरियों- श्रद्धालुओं की फजीहत

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार ।
नगर निगम की ओर से अर्द्धकुंभ मेला 2016 के दौरान बनाए गए सार्वजनिक शौचालय में कई साल से ताला लटका है। ऐसे में शहरियों के साथ ही श्रद्धालुओं को भी दिक्कत हो रही है। लोगों ने शौचालय में लटके ताले खुलवाने की मांग की है।

धर्मनगरी में हर साल देश- विदेश से लाखों श्रद्धालु तीर्थाटन के लिए पहुंचते हैं। जनसुविधा के लिए नगर निगम की ओर से जगह-जगह शौचालय बनवाए गए हैं, लेकिन इनमें से कइयों पर ताले लटके होने से लोगों को उनका लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऐसा ही एक शौचालय कनखल स्थित बंगाली मोड़ पर भी है। निर्माण के साथ ही शौचालयों के मुख्य गेटों पर ताला लटका हुआ हैै। कई बार सामाजिक संस्थाओं एवं व्यापारियों ने शौचालय खोलने की मांग भी की, लेकिन नगर निगम के अधिकारियों की उदासीनता से ये ताले नहीं खोले जा सके हैं। पूर्व पार्षद अशोक शर्मा का कहना है कि स्वच्छता का नारा एवं गंदगी मुक्त करने की बात तो की जाती है लेकिन सार्वजनिक शौचालयों पर कई साल से लटके ताले खुलवाने की दिशा में कोई पहल नहीं हो रही है। नगर निगम के मेयर मनोज गर्ग जनता की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। बंगाली मोड़ मार्ग पर बनाया गया शौचालय का भवन जर्जर होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed