फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   नगर निगम अफसरों को ढूढ़े नही मिल रही करोड़ों रुपये कीमत की दो बीघा जमीन

नगर निगम अफसरों को ढूढ़े नही मिल रही करोड़ों रुपये कीमत की दो बीघा जमीन

Wed, 21 Mar 2018 10:11 PM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम अफसरों को ढूढ़े नही मिल रही करोड़ों रुपये कीमत की दो बीघा जमीन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
नगर निगम कार्यालय में भू- संपत्तियों के दस्तावेज तो हैं लेकिन अफसरों को यह जानकारी नहीं है कि आखिरकार ये भ-ूसंपतियां कहां हैं। ऐसा ही एक मामला भूपतवाला का सामने आया है। पहले हरिद्वार सहारनपुर जिले का अंग होता था। ऐसे में सहारनपुर से 68 साल पुराना दस्तावेज मिलने से पता लगा कि नगर निगम की भूपतवाला में दो बीघा जमीन है। यह जमीन कहां है इस बारे में निगम के अधिकारियों को कोई जानकारी नहीं है।
नगर निगम के पार्षद सतेंद्र वर्मा की मानें तो नगर निगम ने वर्ष 1949 में भूपतवाला मेें 220 रुपये में दो बीघा जमीन खरीदी थी। अब यह जमीन कहां पर है इसकी जानकारी नगर निगम के किसी भी अफसर को नहीं है। पार्षद सतेंद्र वर्मा ने जब इस मामले में निगम के अफसरों से जानकारी मांगी तो उन्होंने कहा कि भूपतवाला की इस जमीन की बाबत उनके पास कोई दस्तावेज ही नहीं है। तब पार्षद सतेंद्र वर्मा सहारनपुर गए और कलेक्ट्रेट से दस्तावेज निकाले। इसमें भूपतवाला में वर्ष 1949 में भूपतवाला में जमीन खरीदने का उल्लेख है। पार्षद वर्मा का कहना है कि इस बेशकीमती जमीन पर लोगों ने कब्जा कर आशियाना बना लिया है। इस पूरे प्रकरण में नगर निगम के अफसरों की भूमिका संदेह के घेरे में है। पार्षद वर्मा का कहना है कि सहारनपुर कलेक्ट्रेट में कागजात निकलवाने उनके साथ नगर निगम राजस्व विभाग के अफसर भी गए थे। उन अफसरों के सामने कागजात निकलवाए गए हैं। उर्दू में लिखे दस्तावेजों को अनुवाद कराया गया है। जिसमें जमीन की खरीद फरोख्त का पूरा उल्लेख है।
विज्ञापन

पार्षद वर्मा ने नगर आयुक्त नितिन भदौरिया से मांग की है कि वे नगर निगम की इस बेशकीमती जमीन को कब्जे में लें ताकि निगम की करोड़ों की संपत्ति बचाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed