फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   श्रीराम कथा का श्रवण करने से बदल जाता है मनुष्य का जीवन- स्वामी प्रपन्नाचार्य

श्रीराम कथा का श्रवण करने से बदल जाता है मनुष्य का जीवन- स्वामी प्रपन्नाचार्य

Mon, 19 Mar 2018 09:59 PM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
श्रीराम कथा का श्रवण करने से बदल जाता है मनुष्य का जीवन- स्वामी प्रपन्नाचार्य

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
प्राचीन बिलवकेश्वर मंदिर में श्रीराम कथा संपन्न हो गई। अयोध्या एवं वृदांवन धाम के स्वामी विश्वेश प्रपन्नाचार्य ने श्रीराम कथा का श्रवण कराया।
स्वामी विश्वेश प्रपन्नाचार्य महाराज ने कहा कि श्रीराम कथा का श्रवण करने से मनुष्य का जीवन बदल जाता है। परिवारों में सुख समृद्धि का वास होता है। प्रतिदिन कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने सच्चे मन से कथा का श्रवण किया। निश्चित तौर पर उन्हें पुण्य लाभ अर्जित होगा। कथा का श्रवण करने से दुख दर्द दूर हो जाते हैं और सामाजिक बुराइयों पर अंकुश लगता है।

श्री ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कथा आयोजक पं. अधीर कौशिक ने स्वामी विश्वेश प्रपन्नाचार्य महाराज का आशीर्वाद लिया और आगे भी प्राचीन बिल्वकेश्वर मंदिर में धार्मिक आयोजन का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम हमारे आदर्श हैं। उनके आदर्शों को अपने जीवन आत्मसात करें। कथा आयोजन में सहयोग करने वाले जेपी बडोनी, लोकेश कुमार, आचार्य पवन कृष्ण शास्त्री, भीम, राधे शर्मा, उमेश, विजय, राकेश आदि का आभार जताते हुए पूरी टीम को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सोम कश्यप, रमेश, राजेंद्र, अमित, दिनेश, मनोज, सुरेंद्र हलवाई, अजय वैद्य, सोनू अरोड़ा, राकेश शर्मा, सुनीता कौशिक, विनीता शर्मा, हिमांशु कौशिक, स्वामी दिगंबर वन महाराज, अखिलेश्वर महाराज, शीतल महाराज, लाभु महाराज, आचार्य खगेंद्र, दीपा, संजू अग्रवाल, जय प्रकाश चौहान, राधे शर्मा, अशोक अग्रवाल, संदीप, राहुल, उदित, शुभम कुशवाहा, सूरत व मनीष जोशी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed