{"_id":"6b8fdd5e67b1effa415f21bf6079665c","slug":"girl-raped-by-dgp","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने कोर्ट से मांगी 'मौत'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती ने कोर्ट से मांगी 'मौत'
अमर उजाला, नैनीताल
Updated Sat, 07 Sep 2013 07:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी निवासी मुक्ता मेहरा के इच्छा मृत्यु मांगने वाले प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेते हुए हाईकोर्ट ने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को 10 दिन के भीतर प्रति शपथपत्र देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति आलोक सिंह की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार याचिकाकर्ता मुक्ता मेहरा ने मुख्य न्यायाधीश बारिन घोष को भेजे प्रार्थना पत्र में इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी थी।
विज्ञापन
पढें, मेरे पति को सजा दो, नहीं तो नदी में लगा दूंगी छलांग
विज्ञापन
याचिकाकर्ता का कहना था कि अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उससे दुष्कर्म किया। आरोप है कि एएसपी पीड़िता से शादी का वादा करता रहा लेकिन शादी नहीं की।
अभियुक्त को बचा रही सीबीसीआईडी
मुख्यमंत्री के निर्देश पर मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई। याचिका में कहा गया है कि सीबीसीआईडी अभियुक्त को बचाने का प्रयास कर रही है और उसको जान माल का खतरा बना है।
पढें, सेना के बेकाबू ट्रक ने ली चार लोगों की जान
याचिकाकर्ता ने न्यायालय से निवेदन किया है कि उसे इच्छा मृत्यु की अनुमति दी जाए। न्यायालय ने मामले में गंभीर रूख अपनाते हुए डीजीपी को 10 दिन के भीतर प्रतिशपथ पत्र दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।