{"_id":"571663344f1c1b7d7b8b470c","slug":"former-chief-minister-harish-rawat-spokesman-surendra-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंडिकेट को फायदा पहुंचाने को बदली आबकारी नीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंडिकेट को फायदा पहुंचाने को बदली आबकारी नीति
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 19 Apr 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आबकारी नीति में बदलाव पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के प्रवक्ता सुरेंद्र कुमार ने बयान जारी कर कहा कि शराब सिंडिकेट को फायदा पहुंचाने के लिए भाजपा के दबाव में यह फैसला किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 2007 में भी भाजपा ने सरकार बनते ही शराब का काम सरकारी एजेंसियों से छीनकर निजी हाथों में सौंप दिया था। अब राष्ट्रपति शासन लगने के बाद भाजपा ने दबाव बनाकर सबसे पहला काम यही किया है।
विज्ञापन
कांग्रेस ने आबकारी नीति को जोड़ा था पर्वतीय जिलों से
कांग्रेस ने आबकारी नीति को पर्वतीय जिलों के उत्पादों से जोड़ा था। कृषि मंडी परिषद को काम सौंपकर शराब सिंडिकेट का वर्चस्व तोड़ा गया था।
सुरेंद्र कुमार ने कहा कि भाजपा के एक नेता इस बात की भी पुष्टि कर रहे हैं कि भाजपा पिछले दरवाजे से प्रदेश में सत्ता पर काबिज है।
सुरेंद्र कुमार का आरोप है कि 18 मार्च को विधायकों की खरीद फरोख्त के लिए लिए गए पैसे की वापसी के लिए ही सिंडिकेट को यह इनाम दिया गया है।