फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   forgery in teacher recruitment in uttarakhand

उत्तराखंड में 1164 शिक्षकों की भर्ती में 'महा'फर्जीवाड़ा

Tue, 29 Mar 2016 10:18 AM IST
बिशन सिंह बोरा/ अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 29 Mar 2016 10:18 AM IST
विज्ञापन
forgery in teacher recruitment in uttarakhand
टीचर - फोटो : demo pic
उत्तराखंड में हुई बहुप्रतीक्षित 1164 शिक्षकों की भर्ती में फर्जीवाड़ा सामने आया है। पहाड़ के दूरदराज के जनपदों में तैनात कई शिक्षक तथ्यों को छिपाकर फिर से चयनित हो गए।
विज्ञापन


विभाग की इस लापरवाही से सैकड़ों बेरोजगारों के भविष्य से खिलवाड़ किया गया है। जिन्हें तीन दिन के भीतर नियुक्ति न मिली तो उनका सरकारी बेसिक स्कूलों में शिक्षक बनने का सपना हमेशा के लिए अधूरा रह सकता है।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग में पूर्व में सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्ति पा चुके कई शिक्षकों को अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, पौड़ी आदि पहाड़ के दूरदराज के जनपदों में भेजा गया था, लेकिन इन शिक्षकों ने अपने ही विभाग में तथ्यों को छिपाकर फिर से नियुक्ति पा ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एससीईआरटी की ओर से रविवार को जारी की गई 1164 शिक्षकों की चयनित सूची में 400 से अधिक शिक्षक ऐसे बताए गए हैं जो हले से विभाग में कार्यरत हैं। इन शिक्षकों ने देहरादून, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर आदि जनपदों में नियुक्ति के लिए शिक्षक भर्ती के लिए फिर से आवेदन किया था।

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि फिर से नियुक्ति पा चुके शिक्षकों की नियुक्ति निरस्त की जाएगी। सवाल यह है कि यदि इनकी नियुक्ति निरस्त भी कर दी गई तो इससे रिक्त पदों पर विभाग को प्रतीक्षा सूची में शामिल बेरोजगारों को तीन दिन के भीतर नियुक्ति देनी होगी। ऐसा न हुआ तो बीएड बेरोजगार अब प्राथमिक विद्यालयों में कभी शिक्षक नहीं बन पाएंगे।

तथ्यों को छिपाकर फिर से चयनित हो गए शिक्षक

forgery in teacher recruitment in uttarakhand
परीक्षा - फोटो : demo pic

आवेदन मांगे जाने के दौरान स्पष्ट किया गया था कि जो शिक्षक विभाग में कार्यरत हैं वे दोबारा विभाग में भर्ती के लिए आवेदन नहीं करेंगे। इसके बावजूद कुछ शिक्षक तथ्यों को छिपाकर फिर से चयनित हो गए। समस्त डीईओ को निर्देश दिए गए हैं कि नियुक्ति देने से पहले अभ्यर्थियों से शपथ-पत्र लिए जाएं।
- गीता नौटियाल, अपर निदेशक एससीईआरटी

मैने मामले में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेते हुए उन्हें शीघ्र कोई रास्ता निकालने के निर्देश दिए हैं। दोबारा से चयनित शिक्षकों की नियुक्ति निरस्त कर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
- डी सेंथिल पांडियन, शिक्षा सचिव

पूर्व में हुई नियुक्ति से भी नहीं लिया सबक
शिक्षा विभाग ने विभाग में पूर्व में हुई शिक्षकों की भर्ती से भी सबक नहीं लिया। पूर्व में विभाग में 2794 शिक्षकों की भर्ती की गई। जनवरी वर्ष 2014 में इसके लिए विज्ञप्ति जारी की गई। उस दौरान शिक्षकों की फिर से नियुक्ति से शिक्षकों के 200 से अधिक पद विभाग में खाली रह गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed