फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Foreign Country travel scheme of bank. 

अब बैंक कराएंगे देश-विदेश की यात्रा, पढ़िए यह स्कीम

Sat, 23 Apr 2016 01:11 PM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला,देहरादून
आफताब अजमत/ अमर उजाला,देहरादून Updated Sat, 23 Apr 2016 01:11 PM IST
विज्ञापन
Foreign Country travel scheme of bank. 
हेलीकॉप्टर

अगर आप देश-विदेश में घूमना चाहते हैं और एकसाथ इतना भारी भरकम खर्च उठाने की परेशानी है तो अब बैंक आपका यह सपना पूरा करेंगे। चार बैंकों ने एक कंपनी के साथ मिलकर यह अनोखी स्कीम शुरू की है। 

विज्ञापन


इसमें आरडी अकाउंट में 12 महीने तक पैसा जमा करना होगा, जिस पर बैंक ब्याज भी देगा। टूर ऑपरेटर्स की ओर से इस आधार पर अलग से डिस्काउंट दिया जाएगा।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और इंडसइंड बैंक ने यह स्कीम लांच की है। इसके तहत इनमें से किसी एक बैंक में आरडी अकाउंट होना चाहिए या फिर यह कंपनी आपका ई-आरडी अकाउंट खुलवाकर देगी। 12 महीने तक स्कीम और गंतव्य के मुताबिक फिक्स पैसा इस अकाउंट में जमा कराना होगा। 
विज्ञापन


ग्राहक को मिलेगा आठ प्रतिशत का ब्याज
इस अवधि में ग्राहक को आठ प्रतिशत का ब्याज भी मिलेगा। टूर कंपनी की ओर से 13वें महीने की किश्त खुद जमा कराई जाएगी।  जब आप घूमने जाएंगे तो होटल में ठहरने से लेकर वहां घूमने का पूरा इंतजाम इस स्कीम का हिस्सा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश जाने पर पैकेज में हवाई यात्रा से लेकर गंतव्य स्थान में घूमने और रहने का इंतजाम शामिल है। खास बात यह है कि अगर कोई किश्त जमा करने के बाद घूमना नहीं चाहता है तो वह अपना पैकेज रद्द करवाकर पूरा पैसा वापस पा सकता है। एसबीआई के अधिकारी पीके टंडन ने बताया कि इस स्कीम का अच्छा रिस्पांस आ रहा है। 

यहां घूमने का मिलेगा मौका
गोवा, हिमाचल प्रदेश, केरल, जम्मू एवं कश्मीर, अंडमान, आगरा, पूर्वोत्तर भारत के अलावा थाईलैंड, सिंगापुर, मलेशिया, यूरोप, श्रीलंका, भूटान, मुंबई आदि।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed