फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   ' Father, we too will be dead '

उत्तराखंड आपदा: ‘पापा हम भी डेड हो जाएंगे’

Sun, 30 Jun 2013 02:46 PM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Sun, 30 Jun 2013 02:46 PM IST
विज्ञापन
' Father, we too will be dead '

फोन पर उस शख्स की बातें सुनकर रोंगटे खड़े हो गए। रात पौने दो बजे फोन कर उसने बताया-मेरे गांव का नाम रिंगड़ा है। चमोली के थराली तहसील के देवाल ब्लाक में पड़ता है। मैं श्रीनगर में नौकरी करता हूं। 16 जून को जो आपदा उत्तराखंड में आई उसका असर मेरे गांव पर भी पड़ा।

विज्ञापन


घर जाने के लिए बने तीनों पुल ध्वस्त हो गए। गांव जाने की कोशिश नाकाम रही। भरोसा था कि सरकार कुछ करेगी लेकिन सब व्यर्थ। बीच-बीच में परिवार वालों से बातचीत हो जाती थी। तीन दिनों से बात भी नहीं हो पा रही थी। आज (28 जून) शाम 4 बजे के पत्नी का फोन लग गया।
विज्ञापन


मुंह से बोल नहीं फूटे, बस रोती रही। इस बीच बेटी ने फोन ले लिया और रोते हुए बोलने लगी...पापा आप हमें क्यों छोड़ गए...पिछले दो दिनों से हम पानी पी कर जी रहे हैं। आप कहते थे, सरकार आएगी? कोई नहीं आया। आप हमसे झूठ बोल रहे हो..आपने तो हमें यहां मरने छोड़ दिया है। हम सब भी अब डेड हो जाएंगे....इसके बाद फोन कट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड आपदा की पल-पल अपडेट होती खबरों के लिए यहां क्लिक करें

क्या करूं, कहां जाऊं? परेशान हूं सर
तब से फोन मिला रहा हूं, लेकिन नहीं लग रहा है। क्या करूं, कहां जाऊं? परेशान हूं सर...आप कुछ करो। कहते हुए सुबकने लगता है...fफर वह पूछने लगता है सर! क्या मेरे बच्चों तक कोई खाना पहुंचाएगा? क्या आप मेरी मदद करेंगे? अमर उजाला फाउंडेशन इतने लोगों की मदद कर रहा है।


क्या आप मेरी मदद नहीं करेंगे? सर..प्लीज मेरे बच्चों को बचाइये, वह शख्स जार-जार रोने लगा। अब किसी का भरोसा नहीं रहा। .जंगल के रास्ते मुझे गांव पहुंचने में दो दिन लगेंगे...सुबह चल पड़ूंगा...लौट कर फोन करूंगा। उसके फोन का इंतजार है। दुआ करता हूं सब कुशल हो। आप भी दुआ करें।

(आपदा में फंसे अपने परिवार के बारे में एक शख्स ने जैसा एन अर्जुन को बताया)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed