{"_id":"570bcc3d4f1c1b8f404a6ac1","slug":"enhanced-the-problem-of-police-horse-shaktimaan","type":"story","status":"publish","title_hn":"शक्तिमान की जिंदगी का संकट अभी टला नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शक्तिमान की जिंदगी का संकट अभी टला नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 11 Apr 2016 09:39 PM IST
विज्ञापन
शक्तिमान
- फोटो : amar ujala
शक्तिमान (घोड़े) की जिंदगी से संकट अभी टला नहीं है। पैर टूटने के बाद विदेश से आए डॉक्टरों की टीम ने शक्तिमान की जान बचाने के लिए उसका पैर काटा था। पर एक पैर पर लोड बढ़ने से अब शक्तिमान के दूसरे पैर में संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है।
डॉक्टरों की टीम दिनरात संक्रमण रोकने के लिए जी-जान से जुटी है। साथ ही अमेरिका के विशेषज्ञ डॉक्टरों से भी टीम लगातार संपर्क में है। भाजपा के विधानसभा प्रदर्शन के दौरान 14 मार्च को शक्तिमान की टांग टूटने के बाद शक्तिमान का एक ऑपरेशन किया गया था।
मुश्किल कम होने के बजाय बढ़ गई
संक्रमण रोकने के लिए हर संभव प्रयास विफल होने पर अमेरिका से आए डॉक्टरों की टीम ने शक्तिमान की टांग काटने का फैसला लिया था। घाव दुरुस्त होने के बाद रविवार को अमेरिका से आई कृत्रिम टांग भी घोड़े को लगा दी गई। लगा अब सब कुछ ठीक हो जाएगा पर शक्तिमान की मुश्किल कम होने के बजाय बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
अब उसकी दूसरी टांग में इंफेक्शन का खतरा बढ़ गया है। यदि संक्रमण नहीं रोका गया तो उसकी जान जाने का खतरा है। एसएसपी डा सदानंद दाते ने बताया कि एक टांग कटने के कारण उसके शरीर का भार दूसरी टांग पर आ गया है। इसी वजह से संक्रमण की आशंका बढ़ गई है।