फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Maruti Eeco falls into 15-foot-deep gorge on Dhumakot-Marchula road one person dead two injured

धुमाकोट-मर्चूला मार्ग पर हादसा: 15 फीट नीचे खाई में गिरी मारुति ईको, एक की मौत; चालक समेत दो घायल

Mon, 26 Oct 2026 09:19 PM IST
Rahul Kumar Tiwari संवाद न्यूज एजेंसी, बैजरो/धुमाकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, बैजरो/धुमाकोट Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Mon, 26 Oct 2026 09:19 PM IST
सार

पौड़ी जिले में धुमाकोट-मर्चूला मार्ग पर जड़ाऊखांद के पास सोमवार देर शाम मारुति ईको वैन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चालक समेत दो लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
Maruti Eeco falls into 15-foot-deep gorge on Dhumakot-Marchula road one person dead two injured
अनियंत्रित होकर खाई में गिरी ईको वैन - फोटो : अमर उजाला संवाद

विस्तार

धुमाकोट तहसील मुख्यालय के करीब पांच किमी दूर धुमाकोट-मर्चूला मार्ग पर जड़ाऊखांद के पास एक मारुति इको वैन खाई में गिरने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है और चालक समेत दो लोग घायल हो गए हैं। 112 की सूचना पर धुमाकोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) धुमाकोट में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


धुमाकोट के थानाध्यक्ष सुनील पंवार ने बताया कि सोमवार देर शाम अदालीखाल से धुमाकोट की ओर आ रही मारुति ईको वैन जड़ाऊखांद से करीब 400 मीटर पहले अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 15 फीट नीचे जा गिरी। हादसे में वाहन सवार तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों की मदद से वाहन में सवार तीनों लोगों को बाहर निकालकर उपचार के लिए पीएचसी धुमाकोट पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उपचार के दौरान हीरा सिंह (43) पुत्र जगत सिंह, निवासी ग्राम देवलाड, थाना धुमाकोट, जिला पौड़ी गढ़वाल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


हादसे में घायल वाहन चालक प्रदीप सिंह रावत उर्फ दीपू (38) पुत्र पान सिंह रावत और पंकज (19) पुत्र महिपाल सिंह, दोनों निवासी ग्राम देवलाड, थाना धुमाकोट के हैं। मृतक के शव को पोस्टमार्टम संबंधी कार्रवाई के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नैनीडांडा भेजा जा रहा है। पुलिस की ओर से पंचायतनामा की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed