फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Deepika rathore accuses urmila sanawar of five crore extortion says harassment led to suicidal thoughts

हरिद्वार: उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद मीडिया के सामने आईं दीपिका राठौर, बोलीं-आत्महत्या तक का ख्याल आया

Mon, 26 Oct 2026 07:08 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Renu Saklani Updated Mon, 26 Oct 2026 07:08 PM IST
सार

उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के एक दिन बाद पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी दीपिका राठौर मीडिया के सामने आईं। उन्होंने उर्मिला पर पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने, रविदास धाम अपने नाम कराने के लिए दबाव बनाने और परिवार को धमकी देने के आरोप लगाए। 

विज्ञापन
Deepika rathore accuses urmila sanawar of five crore extortion says harassment led to suicidal thoughts
दीपिका राठौर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रविवार को उर्मिला सनावर को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने के बाद सोमवार को पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी दीपिका राठौर मीडिया के सामने आई। दीपिका ने चुप्पी तोड़ते हुए गंभीर आरोप लगाए। बोलीं, उनका परिवार लंबे समय से मानसिक उत्पीड़न झेल रहा था। स्थिति इतनी खराब हो गई थी कि करीब डेढ़ साल पहले वह आत्महत्या करने तक के बारे में सोचने लगी थीं। उन्होंने कार्रवाई के लिए पुलिस का आभार जताते हुए अब न्याय मिलने की उम्मीद जताई।

विज्ञापन

सोमवार को ज्वालापुर स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में दीपिका राठौर ने कहा कि उर्मिला सनावर उन्हें और उनके परिवार को लगातार ब्लैकमेल कर रही थीं। परिवार की छवि खराब करने की भी कोशिश की जा रही थी। बीती 24 अक्तूबर को फोन कर उनसे पांच करोड़ रुपये की मांग की गई थी। आरोप लगाया कि रविदास धाम को अपने नाम कराने के लिए भी दबाव बनाया जा रहा था। मांग पूरी नहीं करने पर उन्हें और उनके परिवार को जान से मरवाने की धमकी दी गई।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...महर्षि वाल्मीकि जयंती: अखिलेश और राहुल गांधी पर बरसे सीएम धामी, बोले-उत्तराखंड के मान-सम्मान से बड़ा कुछ नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

दीपिका ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उनकी फोटो और वीडियो एडिट कर वायरल किए गए थे। इससे उनकी सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। इस घटना के बाद वह गहरे मानसिक तनाव में आ गई थीं। उस समय हालात ऐसे बन गए थे कि आत्महत्या करने तक का विचार मन में आने लगा था, हालांकि उन्होंने ऐसा कोई कदम नहीं उठाया। दीपिका ने कहा कि उन्हें पुलिस पर भरोसा था। उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद उन्हें उम्मीद है कि मामले में आगे उचित कार्रवाई होगी और उनके परिवार को राहत मिलेगी। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed