{"_id":"6adf979fc23175170d0308c4","slug":"legislative-assembly-session-begins-today-in-gairsain-dhami-government-to-present-a-supplementary-budget-of-7-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरसैंण में आज से विधानसभा का सत्र: धामी सरकार पेश करेगी 7 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट, 8 विधेयक भी होंगे पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरसैंण में आज से विधानसभा का सत्र: धामी सरकार पेश करेगी 7 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट, 8 विधेयक भी होंगे पेश
Tue, 27 Oct 2026 12:07 AM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, भराड़ीसैंण
अमर उजाला नेटवर्क, भराड़ीसैंण
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:07 AM IST
सार
उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा में धामी सरकार का अंतिम सत्र मंगलवार से शुरू होगा।
विज्ञापन
गैरसैंण में आज से विधानसभा सत्र
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा में धामी सरकार का अंतिम सत्र मंगलवार से शुरू होगा। कार्यमंत्रणा की बैठक में तय एजेंडे के अनुसार पहले दिन सदन में पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी व पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट के निधन पर श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके साथ ही सरकार सात हजार करोड़ से अधिक का अनुपूरक बजट पेश करेगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में सत्र कराने को प्राथमिकता दी है। इससे पहले फरवरी माह में बजट सत्र भी गैरसैंण में हुआ था और सबसे अधिक समय तक चलने का रिकॉर्ड बनाया था। चुनावी वर्ष में अंतिम सत्र भी धामी सरकार ने गैरसैंण में कराने का निर्णय लिया है। हालांकि इस बार सत्र की अवधि दो दिन तय की गई है। विधानसभा सचिवालय ने सत्र के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली है है। सरकार के साथ ही विपक्ष भी गैरसैंण पहुंच चुका है। सत्र के पहले दिन दिवंगत विधायकों को सदन में श्रद्धांजलि दी जाएगी, जिसमें पक्ष व विपक्ष के सदस्य अपने स्मरण साझा कर उन्हें याद करेंगे।
विज्ञापन
भोजनावकाश के बाद सरकार की ओर से सात हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। पहले दिन प्रश्नकाल न होने से सदन में हंगामे के आसार कम हैं। लेकिन विपक्ष ने बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था, महंगाई व अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में सरकार को सड़क से सदन तक घेरने की रणनीति बनाई है।
विज्ञापन
आठ विधेयक भी पेश करेगी सरकार
दो दिवसीय सत्र में सरकार की ओर से आठ विधेयक सदन पटल पर रखे जाएंगे। इसमें समान नागरिक संहिता, उत्तराखंड जनविश्वास अधिनियम संशोधन विधेयक, उत्तराखंड माल एवं सेवा कर अधिनियम विधेयक सहित अन्य विधेयकों के साथ विभागों व बार्डों की वार्षिक प्रतिवेदन रिपोर्ट पेश की जाएगी।
विधानसभा सत्र के लिए सभी तैयारियां पूरी है। मंगलवार को सुबह 11 बजे सत्र शुरू होगा। कार्यमंत्रणा की बैठक में तय एजेंड के आधार पर सदन संचालित होगा। विधायकों को अपनी बात व क्षेत्र के मुद्दों पर चर्चा करने का पूरा मौका दिया जाएगा। सरकार की ओर से विपक्ष के सवालों का जवाब देगी। -ऋतु खंडूड़ी भूषण, विधानसभा अध्यक्ष