फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   drinking water shortage in rudraprayag

कहीं सूखे पड़े हैंडपंप, कहीं आ रहा गंदा पानी

Sat, 30 Apr 2016 04:31 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Sat, 30 Apr 2016 04:31 PM IST
विज्ञापन
drinking water shortage in rudraprayag
पानी

पेयजल संकट से जूझ रहे रुद्रप्रयाग जनपद में सरकारी पेयजल लाइनों के प्रभावित होने से अब हैंडपंप भी दगा देने लगे हैं।

विज्ञापन


अधिकांश स्थानों पर हैंडपंप के खराब होने पर ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर हैंडपंप से गंदा पानी आ रहा है। ऐसे में लोगों को दूरस्थ प्राकृतिक स्रोत या गाड़-गदेरों से अपनी जरूरतें पूरी करनी पड़ रही है।

जिले में जलसंस्थान की ओर से 390 हैंडपंप लगाए गए हैं। इनमें 25 प्रतिशत हैंडपंपों पर पानी बहुत कम हो गया है। जबकि इतने ही खराब चल रहे हैं। 15 प्रतिशत हैंडपंप पर पीला या लाल पानी आ रहा है। ऐसे में बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे लोगों को पानी के लिए दूरस्थ स्रोतों की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन


जखोली ब्लाक के जीआईसी कंडाली में लगा हैंडपंप पर पानी नहीं आ रहा है। यहां स्कूल में मीड-डे-मील भी प्रभावित हो रहा है। स्थानीय निवासी रमेश प्रसाद, प्रदीप, श्याम लाल आदि का कहना है कि जलसंस्थान के अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी स्थिति पूर्ववत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर खांकरा में हैंडपंप से पीला पानी आ रहा है। वहीं कलेक्ट्रेट जाने वाले रास्ते पर लगा हैंडपंप शोपीश बना हुआ है। कमेड़ा में लगा हैंडपंप भी खराब है। यही स्थिति ब्लाक मुख्यालय जखोली में भी है।


उक्रांद के केंद्रीय महामंत्री किशोरी नंदन डोभाल और भाजपा के जिलाध्यक्ष डा. आनंद सिंह बोहरा का कहना है कि लाखों रुपये खर्च के बाद भी सरकारी पेयजल योजनाएं शोपीश साबित हो रही है।

खराब हैंडपंपों को ठीक करने के लिए टेक्निकल टीम पहुंच चुकी है। जहां-जहां पर शिकायतें मिल रही हैं, वहां पहुंचकर हैंडपंप को ठीक किया जा रहा है।
- सत्येंद्र गुप्ता, ईई जलसंस्थान रुद्रप्रयाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed