{"_id":"42172e7c-e46a-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"disaster-survivors-baby","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा से बची नन्ही परी के लिए खतरा बना ‘प्यार’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा से बची नन्ही परी के लिए खतरा बना ‘प्यार’
देहरादून/ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2013 11:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून अस्पताल में भरती आपदा पीड़ित नन्हीं परी की सेहत के लिए खतरा पैदा हो गया है। उसे संक्रमण के कारण तीन दिन से तेज बुखार आ रहा है।
विज्ञापन
पढ़े, उत्तराखंड की खबरों की विशेष कवरेज
आए दिन उसे देखने आने वाले वीआईपी के साथ भीड़ वार्ड में आ जा रही है। इससे संक्रमण हो रहा है। अस्पताल के स्टाफ का कहना है कि लोगों का ‘प्यार’ बच्ची की जान के लिए खतरा बन रहा है।
विज्ञापन
संक्रमण से बचाने के लिए दून अस्पताल की इमरजेंसी के ट्रामा सेंटर से नन्ही परी को अलग प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया था। फिर भी लोग उसके वार्ड में भीड़ लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं। वीआईपी के साथ भीड़ बच्ची के वार्ड में घुस जाती है।
विज्ञापन
मना करने पर नहीं मानते
अस्पताल वालों के मना करने पर लोग बिगड़ जाते हैं। डाक्टरों ने बताया कि बच्ची को दो दिन से बुखार आ रहा है। अस्पताल स्टाफ का कहना है कि बच्ची को देखने आने वालों का रोज तांता लगा रहता है। विभिन्न दलों के नेताओं के अलावा संस्थाओं और संगठनों के लोग मना करने पर भी नहीं मानते हैं। इससे दिक्कत होती है। बच्ची सोते से जग जाती है। उसके दोनों पैरों पर प्लास्टर चढ़ा हुआ है, जिस कारण उसे वैसे ही तकलीफ रहती है।