{"_id":"52598a7e-e7ac-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"difficulties-raised-by-the-rising-water-level-of-the-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलकनंदा का रौद्र रूप देख घर से भागे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलकनंदा का रौद्र रूप देख घर से भागे लोग
देहरादून/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 08 Jul 2013 04:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में देर रात से हो रही तेज बारिश के चलते नदियां खतरे के निशान से ऊपर आ गई हैं। अलकनंदा और मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन ने एलर्ट घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
उत्तराखंड में आफत की बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। नदियों का जलस्तर बढ़ने से जहां रुद्रप्रयाग कस्बे में प्रशासन को तड़के सुबह लोगों से घर खाली करवाने पड़े वहीं श्रीनगर में भी लोग अलकनंदा के रौद्र रूप से सहमें हुए हैं।
विज्ञापन
रविवार देर रात से उत्तराखंड में हो रही बारिश से नदियां अपने ऊफान पर हैं। बारिश के चलते जहां अलकनंदा अपने खतरे के निशान से ऊपर आ गई है वहीं मंदाकिनी का भी जलस्तर बढ़ गया है।
विज्ञापन
उत्तराखंड आपदा से जुड़ी खबरों के लिए क्लिक करें
अलकनंदा का जलस्तर बढ़ता देख प्रशासन ने आनन-फानन में सोमवार तड़के सुबह चार बजे के आसपास नदी किनारे बसे लोगों को हटवा दिया था। मंदाकिनी का जलस्तर बढ़ने से तिलवाड़ा और अगस्त्यमुनि का संपर्क भी आपस में टूट गया है।
बारिश के चलते चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिले में दर्जनों संपर्क मार्ग टूट गए हैं। बारिश से अभी तक सात लोगों के मरने की पुष्टि सूबे में हुई है।