{"_id":"6555f9f9c967e4090d000f38","slug":"dhoni-went-out-on-foot-with-the-villagers-in-almora-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"माही का जलवा: ग्रामीणों के साथ पैदल ही घूमने निकले धोनी, गांव के युवाओं और बच्चों के लिए शुरू करेंगे ये पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माही का जलवा: ग्रामीणों के साथ पैदल ही घूमने निकले धोनी, गांव के युवाओं और बच्चों के लिए शुरू करेंगे ये पहल
Thu, 16 Nov 2023 04:47 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Thu, 16 Nov 2023 04:47 PM IST
सार
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने गुरुवार को गांव का भ्रमण किया। उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता में उत्तराखंड के युवाओं और बच्चों के लिए रोजगारपरक पहल शुरू करने की बात कहीं। साथ ही धोनी ने कहा कि गांव में बच्चे नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी गुरुवार को अल्मोड़ा जिले के नाटाडोल गांव में पहुंचकर सैम मंदिर में पूजा अर्चना की। मंदिर दर्शन के बाद धोनी पैदल ही ग्रामीणों के साथ गांव का भ्रमण किया। धोनी ने ग्रामीणों से मुलाकात कर वार्ता की।
विज्ञापन
गांव के राजू बेलवाल ने बताया कि महेंद्र सिंह धोनी ने गुरुवार को गांव का भ्रमण किया। उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता में उत्तराखंड के युवाओं और बच्चों के लिए रोजगारपरक पहल शुरू करने की बात कहीं। साथ ही धोनी ने कहा कि गांव में बच्चे नजर नहीं आ रहे हैं। एक घंटे गांव के रहने के बाद धोनी वापस लौट गए।
विज्ञापन
धोनी के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनके साथ सेल्फी खिंचने के साथ दोबारा गांव आने को कहा। ग्रामीणों ने बताया कि धोनी अपनी पत्नी, बेटी और दोस्तों के साथ क्षेत्र के ही एक निजी होम स्टे में रुके हुए हैं। लेकिन उनसे मिलने की अनुमति नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन