{"_id":"559b4dcbc894b07214325c02c8eb44c4","slug":"devotees-of-asaram-expressed-opposition","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्रम से गायब 'सेल्फ स्टाइल गॉडमैन' आसाराम के भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्रम से गायब 'सेल्फ स्टाइल गॉडमैन' आसाराम के भक्त
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Fri, 30 Aug 2013 09:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी के साथ बलात्कार के आरोपों में घिरे संत आसाराम बापू के उत्तरी हरिद्वार स्थित आश्रम में शुक्रवार को चहलकदमी बेहद कम रही।
विज्ञापन
कुछ भक्त अपने गुरु के लिए प्रार्थनाएं और दुआ करते नजर आए। उन्हें विश्वास है उनके गुरु आरोपों से पाक-साफ निकलेंगे।
ऋषिकेश में रैली आयोजित
उत्तरी हरिद्वार से सटे रायवाला थाना क्षेत्र स्थित हरिपुर कलां में आसाराम बापू का आश्रम है। इसके बाहर आलीशान अपार्टमेंट हैं। अंदर परिसर और यज्ञ कुंड है।
आश्रम के पीछे का हिस्सा गंगा तट से लगा हुआ है। ऋषिकेश में रैली आयोजित होने के कारण अधिकतर भक्त और आश्रम के लोग रैली में भाग लेने गए हुए थे। जिसके कारण हरिपुर कलां स्थित आश्रम में चहलकदमी बेहद कम रही।
विज्ञापन
दुआ में लीन
कुछ बुजुर्ग और युवतियां बापू की फोटो के सामने प्रार्थना और दुआ में लीन नजर आई। उनके चेहरे पर चिंता के भाव साफ नजर आ रहे थे।
आश्रम घूमने आए दिल्ली के एक भक्त ने बताया कि बापू पर आरोपों से उन्हें कुछ फर्क नहीं पड़ता। उन्हें विश्वास है उनके गुरु आरोपों से पाक-साफ निकलेंगे। कुछ देर बाद वह भी आश्रम में पूजा-पाठ में लीन हो गया।
विज्ञापन
भक्तों ने निकाली रैली, डीएम को ज्ञापन
आसाराम बापू पर लगे आरोपों से नाराज भक्तों ने स्कूटर रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। भक्तों ने जिलाधिकारी निधि पांडेय को ज्ञापन भी सौंपा।
आसाराम बापू के भक्त रवि भाई ने कहा कि बापू को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। बापू पर लगाए गए आरोप राजनीतिक है।
आसाराम के खिलाफ षड्यंत्र
उन्होंने कहा कि बापू के खिलाफ षड्यंत्र की जांच होनी चाहिए। इससे भक्तों में रोष है। आरोपों के विरोध में हरिपुरकलां आश्रम से वाहन रैली की शुरुआत की गई।
रैली हरकी पैड़ी होती हुई, ज्वालापुर पहुंची और यहां से शिवालिक नगर कूच करती हुई रोशनाबाद मुख्यालय पहुंची। भक्तों ने जिलाधिकारी निधि पांडेय को ज्ञापन सौंपा। भक्तों ने ऋषिकेश में भी रैली निकाली।