{"_id":"3adf60b8fbdde5ac2c9456b7476c0cb4","slug":"devotees-come-badrinath","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीधामः मौसम ने दिया साथ, उमड़ने लगी भक्तों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीधामः मौसम ने दिया साथ, उमड़ने लगी भक्तों की भीड़
अमर उजाला, बदरीनाथ/जोशीमठ
Updated Mon, 07 Oct 2013 11:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपदा के बाद बदरीनाथ धाम में भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया है। रविवार को जोशीमठ से 40 वाहनों में 280 तीर्थयात्री बदरीनाथ के जयकारों के साथ धाम के लिए रवाना हुए। इसके साथ 150 स्थानीय लोग भी धाम पहुंचे।
विज्ञापन
पढ़ें, खतरों से भरा है केदारनाथ का रास्ता
विज्ञापन
चट्टान आने से पिनौला के पास बंद बदरीनाथ राजमार्ग शनिवार देर रात को खुला जिसके बाद रविवार की सुबह यात्रियों को रवाना किया गया। स्थानीय लोग भी अपने वाहनों से बदरीनाथ पहुंचे। धाम में दिनभर तीर्थयात्रियों की चहल-पहल देखने को मिली। मौसम ने भी साथ दिया।
विज्ञापन
धाम में दिनभर चटख धूप खिली रही। मालूम हो कि यात्रा शुरू होने के पहले दिन शनिवार को मार्ग बंद होने से 200 यात्री पिनौला से पांडुकेश्वर और जोशीमठ लौट आए थे।
33 लोग रवाना हुए केदारधाम
पैदल रास्ते से रविवार को 33 लोग केदारनाथ रवाना हुए। इनमें 15 स्थानीय और 14 बाहर से आए तीर्थयात्री हैं। शाम तक दो विदेशी समेत 14 लोग केदारनाथ पहुंच गए थे।
पढ़ें, केदारनाथः डॉक्टरों के न पहुंचने से बढ़ेंगी मुश्किलें
केदारनाथ धाम पहुंचने वालों को पल-पल बदल रहा मौसम हैरान कर रहा है। ठंड के कारण बाहर से आ रहे लोग काफी दिक्कत महसूस कर रहे हैं। धाम में अमूमन 15 सितंबर के बाद ठंड बढ़ने लगती है। लेकिन इस बार मौसम हर दिन बारिश भी हो रही है। सुबह चटख धूप, उसके बाद घना कोहरा और फिर बादल-बारिश। कई दिनों से मौसम का यही क्रम बना हुआ है।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...