तबाही बर्दाश्त न कर पाए, ब्रेन अटैक पड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू जाने की सलाह दी
डाक्टरों ने उन्हें बीएचयू ले जाने की सलाह दी है। लेकिन उनके पास किराए के लिए पैसे नहीं। रेलवे अधिकारियों ने उनके साथियों से मना कर दिया है कि आपदा पीड़ितों को छूट के निर्देश 30 जून तक के लिए ही थे। बाद में तहसीलदार हरिगिरि ने बताया कि जानकारी मिलने पर यात्रियों को घर जाने का किराया दे दिया गया।
पढ़े, उत्तराखंड की खबरों की विशेष कवरेज
भगवती चरण पांडेय के साथ पांच लोग चारधाम यात्रा के लिए यहां आए थे। जब आपदा आई तो वे बदरीनाथ में थे। उनके साथी संदीप तिवारी, प्रेमा देवी और अन्य यात्रियों ने बताया कि तबाही का मंजर इतना भयानक था कि पांडेय घबरा गए। उन्हें ब्रेन अटैक पड़ गया, तब से वह बेहोशी की हालत में हैं।
जाने का किराया नहीं है
सेना के जवान उन्हें जोशीमठ लाए। इसके बाद पांडेय को चमोली के एक अस्पताल में भर्ती किया गया और फिर दून अस्पताल में। उनका कहना है कि यहां के डाक्टर रोगी को बीएचयू के मेडिकल कालेज में रेफर कर रहे हैं, लेकिन जाने का किराया नहीं है। रेलवे स्टेशन के अधीक्षक ने सुविधा देने से मना कर दिया। बताया गया कि सुविधा 30 जून तक के लिए ही थी।