{"_id":"4871b132-97dc-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"deepak-bhardwaj-was-built-apartments-in-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपक भारद्वाज ने हरिद्वार में बनाया था अपार्टमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपक भारद्वाज ने हरिद्वार में बनाया था अपार्टमेंट
हरिद्वार/ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2013 03:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में मारे गए अरबपति कारोबारी दीपक भारद्वाज ने यहां सिडकुल की जमीन लीज पर लेकर हरिद्वार में दीप गंगा अपार्टमेंट बनाया था।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस दीपक भारद्वाज की प्रापर्टी से जुड़े मसलों की पड़ताल के लिए हरिद्वार आने वाली है।
बृहस्पतिवार को दिन भर हरिद्वार में दिल्ली पुलिस की टीम के आने की चर्चा होती रही। फिलहाल, देर शाम तक दिल्ली पुलिस हरिद्वार नहीं पहुंची थी।
हरिद्वार में करीब 1500 छोटे-बड़े फ्लैट्स वाला दीप गंगा अपार्टमेंट जिला मुख्यालय के बिल्कुल करीब बना है। हाल ही में अपार्टमेंट पसिर में खाली पड़ी जमीन पर मल्टीस्टोरी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने की तैयारी चल रही है।
शॉपिंग मॉल की पहली इमारत भी बनकर तैयार हो गई है। हरिद्वार में फैली दीपक भारद्वाज की संपत्ति की देखरेख उनका भांजा रमेश शर्मा करता है। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली निवासी रत्नाकर बत्रा भी दीपक भारद्वाज का खास सहयोगी है। जो अक्सर उनके साथ हरिद्वार आता रहता था।
विज्ञापन
दीप गंगा अपार्टमेंट के आधे फ्लैट खाली
सिडकुल से लीज पर मिली जमीन पर 2010 में खड़ा किया गया दीप गंगा अपार्टमेंट सफल नहीं हो सका। छोटे और मंहगे होने की वजह से उसके करीब पचास प्रतिशत फ्लैट अभी भी खाली पड़े हैं।
विज्ञापन
अपार्टमेंट में चार चांद लगाने के लिए ही शॉपिंग मॉल बनाने की तैयारी चल रही थी। जानकारों की मानें तो अपार्टमेंट में खाली पड़े फ्लैट से कारोबार पर असर पड़ रहा था।