फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   death of Three children from drowning.

दो सगे भाईयों समेत तीन की गंगा में डूबकर मौत, एक लापता 

Sun, 17 Apr 2016 04:38 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 17 Apr 2016 04:38 PM IST
विज्ञापन
 death of Three children from drowning.
demo

हरिद्वार से सटे श्यामपुर गांव में रविवार की सुबह हुए हादसे में गंगा में डूबने से दो सगे भाईयों समेत तीन किशोरों की मौत हो गई जबकि एक लापता की तलाश जारी है।

विज्ञापन


वहीं एक किशोर की जान बच गई। बेटे को खो देने से आहत मां ने भी हाथ की नस काटकर और जहर खाकर जान देने की कोशिश की। गंभीरवस्था में उसे कनखल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटनाक्रम के संबंध में जानकारी ली। 
विज्ञापन


घटना रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे की है। गांव का ही 22 वर्षीय प्रमोद सिंह रावत पुत्र स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह रावत, उसके चचेरे भाई अजय रावत (14) और अंकित (11) गांव के ही अजय चौहान (13), विजय चौहान (8) गांव के पास स्थित एक रिसोर्ट के पास गंगा में नहाने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगा तट पर प्रमोद सिंह खड़ा था जबकि चारों किशोर गंगा में उतर गए थे। पानी गहरा होने के चलते चारों किशोर डूबने लगे। यह देखकर उन्हें बचाने के लिए प्रमोद सिंह रावत ने भी गंगा में छलांग लगा दी, उसने अपने चचेरे भाई अंकित को बचा लिया।

किशोर अजय रावत को ढूंढ निकालने के निर्देश

 death of Three children from drowning.
पु‌लिस

फिर वह विजय एवं अजय को बचाने के लिए वापस कूदा, लेकिन उन्होंने उसे जकड़ लिया जिससे उनके साथ वह भी डूब गया। वहीं, अजय भी बहाव की चपेट में आ गया। यह देखकर पास में ही नहा रहे गांव के बच्चों ने हल्ला मचा दिया। सूचना मिलते ही ग्रामीणों और पुलिस प्रशासन में हडकंप मच गया।

थोड़ी देर में ही भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और एसओ श्यामपुर महेश्वर पुर्वाल जल पुलिस के साथ पहुंचे। जल पुलिस ने प्रमोद सिंह रावत, अजय एवं विजय चौहान के शव काफी मशक्कत के बाद बरामद कर लिए, जबकि अजय रावत का कोई सुराग नहीं लग सका।

एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस ने भी पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली और अधीनस्थों से जल्द किशोर अजय रावत को ढूंढ निकालने के निर्देश दिए। इधर, बेटे अजय रावत का पता न चलने से आहत मां सतेश्वरी देवी ने भी हाथ की नस काटकर जहर खा लिया।

गांववाले आनन-फानन में मां को लेकर कनखल के रामकृष्ण अस्पताल पहुंच गए, जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। हादसे से पूरे श्यामपुर गांव में कोहराम मचा हुआ है विधायक स्वामी यतीयवरानंद सरस्वती ने गांव पहुंचे पीड़ित परिजनों को ढाढस बंधाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed